Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बदमाशों ने लिफ्ट देकर फिर एक पत्रकार को लूटा

श्रीकांत ठाकुर से पहले इसी तरह शंभू झा लुट चुके हैं : दिल्ली-एनसीआर में पत्रकारों का लुटना जारी है। कैब सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर एक मीडि‍याकर्मी को मारपीट के बाद लूट लिया। उसे कार में बंधक बना कर एक्‍सप्रेस-वे पर ले गए और नगदी, अंगूठी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटने के बाद फरार हो गए। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक दि‍ल्‍ली कैंट नि‍वासी श्रीकांत ठाकुर ग्रेटर नोएडा में एक मीडि‍या हाउस में कार्यरत हैं।

श्रीकांत ठाकुर से पहले इसी तरह शंभू झा लुट चुके हैं : दिल्ली-एनसीआर में पत्रकारों का लुटना जारी है। कैब सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर एक मीडि‍याकर्मी को मारपीट के बाद लूट लिया। उसे कार में बंधक बना कर एक्‍सप्रेस-वे पर ले गए और नगदी, अंगूठी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटने के बाद फरार हो गए। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक दि‍ल्‍ली कैंट नि‍वासी श्रीकांत ठाकुर ग्रेटर नोएडा में एक मीडि‍या हाउस में कार्यरत हैं।

रात में वह ग्रेटर नोएडा से ऑफि‍स की कार से सेक्‍टर 37 चौराहे पर घर जाने के लि‍ए पहुंचे। वहां बस से रजनीगंधा चौराहे पर आए। उसी दौरान एक कैब ने उन्‍हें लिफ्ट दे दी। उसमें चार लोग सवार थे। डीएनडी पुल जाने के बजाए चालक ने फि‍ल्‍म सि‍टी की ओर कैब मोड़ दी। जब उन्‍होंने ऐतराज कि‍या तो सवारी के रूप में बैठे बदमाशों नें तमंचा उनकी कनपटी पर सटा दि‍या। इसके बाद बदमाशों ने उन्‍हें लूट लि‍या।

इससे पहले  न्यूज 24 के प्रोड्यूसर शंभू झा लुटे थे।  शंभू फिल्मसिटी अपने दफ्तर से काम खत्म कर घर जाने के लिए निकले। डीएनडी फ्लाईओवर के पास वे कैब का इंतजार कर रहे थे तभी एक कार आकर रुकी। शंभू कार में सवार हो गए। कार में बैठे बदमाशों ने शंभू का यहां-वहां घुमाया फिर  हथियार के बल पर उनसे आठ हजार रुपये लूट लिए। साथ ही मोबाइल फोन भी ले गए। बदमाशों ने शंभू की पिटाई भी की। बाद में वे शंभू को एक वीरान जगह पर धक्के देकर कार से गिरा दिया। शंभू ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया पर पुलिस अभी तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...