अगस्त के अंत तक शुरू होने वाले एमपी-सीजी के रीजनल चैनल वाच टीवी के जबलपुर ब्यूरो में कई लोगों ने ज्वाइन किया है। खबर है कि बीटीवी, जबलपुर के गंगाचरण मिश्रा, संदीप बघेल, सहारा समय के राजेश दीक्षित, एक स्थानीय चैनल के मतलूब अंसारी और राकेश मिश्रा ने पिछले दिनों वाच टीवी का दामन थाम लिया।
इससे पहले हरप्रीत रीन भी बीटीवी से इस्तीफा देकर वायस आफ इंडिया का जबलपुर ब्यूरो ज्वाइन कर चुकी हैं। वहीं अग्रदूत और एसईएमएस में लंबे समय तक कार्यरत रहे अनंत चतुर्वेदी ने बीटीवी में रिपोर्टर के रूप़ में काम शुरू कर दिया है।
जबलपुर के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट पंकज पारे हरिभूमि में फोटो एडीटर के रूप में ज्वाइन करने वाले हैं। अंशु तिवारी ने यश भारत छोडकर हरिभूमि ज्वाइन कर लिया है।











