Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हुई पत्रकारों की विरोध सभा

कलम की ताकत को राजनैतिक गुंडे अपने हथियारों से नहीं झुका सकते हैं. लोकतंत्र को बचाए रखने में अपनी महती भूमिका निभा रहे कर्तव्यनिष्ट पत्रकारों को न तो डराया जा सकता है, न ही काम से रोका जा सकता है. पत्रकारों के साथ जनता ने भी ये उदगार महाकौशल इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएशन द्वारा जबलपुर के मालवीय चौक पर आयोजित धरना एवं सांकेतिक उपवास में प्रकट किये. बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक मीडिया और न्यूज़ एजेंसी के पत्रकारों ने सांकेतिक प्रदर्शन कर पत्रकारों की एकजुटता को प्रदर्शित किया.

सुबह 11 बजे प्रारंभ हुए धरना एवं सांकेतिक उपवास में महाकौशल इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएसन के अध्यक्ष संजय चौधरी और श्रमजीवी पत्रकार संघ के परमानन्द तिवारी, नालिनकांत बाजपेई ने अपने विचार रखे.वक्ताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर पत्रकार अपने कर्तव्यों से नहीं डिग सकता है. हम इस तरह के हमलों से डरते नहीं. हम भी मुंहतोड़ जवाब देना चाहते हैं ताकि कोई मीडिया की ओर आंख न उठा सके.

धरने के दौरान वरिष्ठ पत्रकार शारदा पाठक के निधन की दुखद खबर आने के बाद महाकौशल इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोसिएसन एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ ने धरना समाप्त कर दिया और एक शोक सभा का आयोजन किया. पत्रकारों ने स्व. श्री शारदा पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर पाठक जी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया गया. पत्रकार संजीव चौधरी ने कहा कि श्री पाठक के यायावारी एवं फकीरी जीवन और पत्रकारिता के महान आदर्शों को लगातार जीते रहने से हम सभी प्रेरणा लेते हैं. शैलेश मिश्र ने कहा कि पाठक जी पत्रकारिता और इतिहास की चलती फिरती लाइब्रेरी थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jitesh

    May 10, 2010 at 1:10 pm

    accha prayaas hai kam se kam yet to hua ki is ladai me ibn akela nahi hai badhai ke patra hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...