Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रामेश्वर पांडेय, ओंकार सिंह, सुनील झा व प्रियेश स्टेट हेड

मुकेश सिंह दैनिक जागरण, अलीगढ़ के नए संपादकीय प्रभारी : दैनिक जागरण ने संपादकीय विभाग के काम को सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है। प्रत्येक राज्य में अब स्टेट हेड का अप्वायंटमेंट किया जा रहा है। राज्य की यूनिटें स्टेट हेड को रिपोर्ट करेंगी और रिपोर्ट हेड नोएडा स्थित मुख्यालय से संपर्क में रहेगा। उत्तर प्रदेश को दो राज्यों में बांटा गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश। पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्टेट हेड रामेश्वर पांडेय बनाए गए हैं। वे लखनऊ में बैठेंगे। रामेश्वर पांडेय अभी तक दैनिक जागरण, कानपुर के संपादकीय प्रभारी हुआ करते थे।

मुकेश सिंह दैनिक जागरण, अलीगढ़ के नए संपादकीय प्रभारी : दैनिक जागरण ने संपादकीय विभाग के काम को सुव्यवस्थित बनाने के लिए एक नया कदम उठाया है। प्रत्येक राज्य में अब स्टेट हेड का अप्वायंटमेंट किया जा रहा है। राज्य की यूनिटें स्टेट हेड को रिपोर्ट करेंगी और रिपोर्ट हेड नोएडा स्थित मुख्यालय से संपर्क में रहेगा। उत्तर प्रदेश को दो राज्यों में बांटा गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश। पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्टेट हेड रामेश्वर पांडेय बनाए गए हैं। वे लखनऊ में बैठेंगे। रामेश्वर पांडेय अभी तक दैनिक जागरण, कानपुर के संपादकीय प्रभारी हुआ करते थे।

भड़ास4मीडिया पर रामेश्वर पांडेय के बारे में पहले गलत तथ्य प्रकाशित हो गया था। उस भूल को भड़ास4मीडिया स्वीकार करता है।  गलती को अब दुरुस्त कर लिया गया है। इस त्रुटि के कारण हुई मानसिक पीड़ा के लिए भड़ास4मीडिया माफी चाहता है। रामेश्वर पांडेय को प्रमोट करके स्टेट हेड का जिम्मा दिया गया है और लखनऊ समेत जितनी भी यूनिटें हैं, वे उन्हें रिपोर्ट करेंगी। रामेश्वर पांडेय को यह जिम्मेदारी उनके व्यापक अनुभवों को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश स्टेट का हेड ओंकार सिंह को बनाया गया है। ओंकार अभी तक दैनिक जागरण, अलीगढ़ के संपादकीय प्रभारी हुआ करते थे। ओंकार पश्चिमी यूपी की कई यूनिटों में विभिन्न अखबारों के साथ काम कर चुके हैं, इसलिए उन्हें इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार पाया गया। वे मेरठ स्थित पश्चिमी यूपी के मुख्यालय में बैठेंगे।

अलीगढ़ का संपादकीय प्रभारी अब मुकेश सिंह को बनाया गया है। मुकेश अभी तक आई-नेक्स्ट, देहरादून में कार्यरत थे पर कई महीनों से अवकाश पर चल रहे थे। उन्होंने प्रबंधन को देहरादून न रास आने की बात कही थी। बाद में प्रबंधन ने उनकी इच्छा के अनुरूप उन्हें अलीगढ़ भेज दिया था। ओंकार के स्टेट हेड बनने के बाद मुकेश को संपादकीय प्रभारी के रूप में बड़ा काम मिल गया है।

हरियाणा का स्टेट हेड सुनील झा को बनाया गया है। सुनील अभी तक दैनिक जागरण, पानीपत में कार्यरत थे। वे स्टेट हेड के रूप में चंडीगढ़ में बैठेंगे। सुनील के साथ पानीपत से कुलदीप बांगड़ और हिसार से अनिल गक्खड़ स्टेट टीम में कार्य करेंगे। पंजाब का स्टेट हेड दैनिक जागरण, लुधियाना के प्रियेश को बनाए जाने की सूचना मिली है। प्रियेश के साथ तीन लोगों की टीम रहेगी जिनमें एक ओम रतूड़ी भी हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...