अभय श्रीवास्तव ने सहारा को बॉय बोल दिया हैं. उन्होंने नई शुरुआत ज़ी न्यूज के साथ प्रोड्यूसर के रूप में की है. अभय श्रीवास्ताव सहारा के साथ सितंबर 2003 से जुड़े हुए थे. आईआईएमसी से 2003 में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म का कोर्स करने के बाद अभय ने सहारा ज्वाइन किया था.
कुछ ही दिनों में वे प्रोड्यूसर बन गए. इन्होंने ‘सहारा समय’ का साथ ‘समय’ बनने तक दिया. मास्टर स्ट्रोक्स और न्यूज ट्रैक जैसे प्रोग्राम्स को को-प्रोड्यूस किया. अभय की पहचान सहारा में एक अच्छे स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर होती थी.
सौरभ मिश्रा ने साधना न्यूज (बिहार-झारखंड) से इस्तीफा देकर रांची से नए लांच हुए रीजनल न्यूज चैनल ‘न्यूज 11’ में बतौर आउटपुड हेड ज्वाइन किया है। उनके साथ सौरव तिवारी और अमरजीत ने भी प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है। जी न्यूज के आनंद मिश्रा ने सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में ‘न्यूज 11’ का दामन थामा है।











