Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एचटी मीडिया के स्तंभ राकेश शर्मा इस्तीफा देंगे?

आज समाज के सीईओ बनने की चर्चा : रवीन ठुकराल आज समाज के मैनेजिंग एडिटर बने : एचटी मीडिया से एक बड़ी खबर छनकर बाहर आ रही है। इस मीडिया हाउस के प्रिंटर-पब्लिशर राकेश शर्मा के इस्तीफे की चर्चाएं हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक राकेश शर्मा ‘आज समाज’ अखबार और ‘इंडिया न्यूज’ मैग्जीन को प्रकाशित करने वाली कंपनी ‘गुड मार्निंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के सीईओ बनने वाले हैं। राकेश शर्मा एचडी मीडिया के स्तंभों में शुमार किए जाते हैं। अखबार को जमाने और बढ़ाने में इनका बड़ा योगदान रहा है। एचटी के सूत्र वैसे तो कह रहे हैं कि राकेश शर्मा अब भी एचटी के साथ बने हुए हैं और मीटिंग वगैरह भी पहले की तरह ले रहे हैं लेकिन भड़ास4मीडिया के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि उनका गुड मार्निंग इंडिया के निदेशकों के साथ बातचीत फाइनल हो चुकी है और वे कभी भी ज्वाइन कर सकते हैं। आज समाज अखबार से जुड़े विश्वस्त व उच्च पदस्थ सूत्रों  का भी कहना है कि राकेश शर्मा के सीईओ के रूप में आने की बात तय हो चुकी है।

एक अन्य जानकारी के अनुसार एचटी के संपादकीय विभाग में वरिष्ठ पद पर कार्य कर चुके और हाल-फिलहाल ट्रिब्यून, चंडीगढ़ के सिटी एडिटर रहे रवीन ठुकराल ने आज समाज ज्वाइन कर लिया है। वे मैनेजिंग एडिटर बनाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक वे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में आज समाज अखबार और इंडिया न्यूज, हरियाणा का काम देखेंगे।

आज समाज अखबार के ग्रुप एडिटर मधुकर उपाध्याय के बारे में कहा जा रहा है कि वे अपने पद पर बने रहेंगे। हालांकि सीईओ के रूप में राकेश शर्मा के आने की चर्चाओं और मैनेजिंग एडिटर के रूप में रवींद्र ठुकराल के ज्वाइन करने के बाद उनके अधिकार सीमित हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन अपने मीडिया प्रोजेक्ट को विस्तार करने और जमाने के मूड में आ चुका है इसीलिए मीडिया इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों को ग्रुप से जोड़ा जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...