टीवी जर्नलिस्ट और एंकर अमृता राय ने सीएनईबी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मई महीने में इस न्यूज चैनल को ज्वाइन किया। वे यहां पर आठ महीने तक रहीं। अमृता ने भड़ास4मीडिया से बातचीत में इस्तीफे की पुष्टि की।
उन्होंने बताया कि वे एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसे पूरा करने के बाद वे फिर से टीवी जर्नलिज्म में आने पर विचार करेंगी। उन्होंने प्रोजेक्ट के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया। ज्ञात हो कि बीएचयू से उच्च शिक्षा हासिल करने वाली अमृता सीएनईबी के पहले एनडीटीवी इंडिया में बतौर एंकर लंबे समय तक कार्यरत रहीं हैं।











