दैनिक हिंदुस्तान, इलाहाबाद के रेजीडेंट एडिटर हिमांशु घिल्डियाल ने आज संस्थान से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक वे दैनिक भास्कर, भोपाल ज्वाइन करेंगे। उनका वहां पद रेजीडेंट एडिटर का ही होगा। भोपाल में कुछ दिनों तक रखे जाने के बाद हिमांशु को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। हिमांशु के इस्तीफे के बाद हिंदुस्तान, इलाहाबाद का प्रभार अनिल भास्कर को सौंपे जाने की तैयारी है। अनिल भास्कर कुछ दिनों दैनिक हिंदुस्तान, दिल्ली में कार्यरत थे। अमर उजाला से आए केके उपाध्याय को बरेली यूनिट का आरई बनाए जाने के बाद अनिल भास्कर का तबादला दिल्ली कर दिया गया था।
वैसे, कहा तो ये जा रहा था कि अनिल भास्कर को गोरखपुर संस्करण की लांचिंग के लिए बरेली से हटाया जा रहा है लेकिन सूत्रों का कहना है कि हिंदुस्तान के गोरखपुर संस्करण की लांचिंग में अभी देरी होने के कारण उन्हें दिल्ली आफिस बुला लिया गया था। हिमांशु घिल्डियाल के अचानक इस्तीफा देने से अनिल
भास्कर को इलाहाबाद भेजा जा रहा है। उधर, हिंदुस्तान के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि अनिल भास्कर हफ्ते भर पहले दिल्ली आए और गोरखपुर लांचिंग में देर होने की बात पता चलने पर उन्होंने दिल्ली से बाहर भेजे जाने का अनुरोध किया। तीन रोज पहले तब प्रबंधन ने उन्हें इलाहाबाद भेजे जाने का फैसला लिया। बताया जाता है कि अनिल भास्कर शनिवार को इलाहाबाद में कार्यभार ग्रहण करेंगे।











