Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एमपी, राजस्थान और पंजाब में भी लांच होगा आई-नेक्स्ट

भास्कर ग्रुप के विस्तार के आक्रामक अभियान को भांपते हुए जागरण समूह ने अपने टैबलायड अखबार आई-नेक्स्ट के विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। इसके लिए जागरण समूह की एक टीम ने पिछले दिनों भोपाल और इंदौर का दौरा किया। इन दोनों जगहों के अखबारी मार्केट की स्थिति और आई-नेक्स्ट की संभावनाओं का अध्ययन किया गया। टीम ने अपनी रिपोर्ट प्रबंधन के पास भेज दी है। आई-नेक्स्ट से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्र बताते हैं कि टैबलायड अखबार को मध्य प्रदेश, राजस्थान और पंजाब के कुछ इलाकों में लांच करने का विचार है।

इन जगहों पर आई-नेक्स्ट की लांचिंग पर होने वाले खर्च के बारे में अध्ययन कराया जा चुका है। प्रबंधन से हरी झंडी मिलते ही अगले कुछ महीनों में लांचिंग की कवायद शुरू कर दी जाएगी। सबसे पहले अखबार भोपाल या इंदौर से लांच होगा। इस बीच, आई-नेक्स्ट की नेशनल मार्केटिंग टीम को और ज्यादा बड़ा व व्यवस्थित किया जा रहा है। कई लोगों की भर्तियां चल रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक आई-नेक्स्ट को पटना, रांची और यूपी के कई शहरों में मिली सफलता से प्रबंधन उत्साहित है। आज के नौजवानों को केंद्र में रखकर शुरू किए गए इस अखबार को नए जगहों से प्रकाशित करने के साथ-साथ आई-नेक्स्ट के समग्र पोर्टल पर भी काम चल रहा है। पोर्टल को यूथ ओरियेंटेड बनाया जा रहा है जिसमें आई-नेक्स्ट अखबार के ईपेपर होने के साथ-साथ बहुत कुछ ऐसा होगा जो सिर्फ आनलाइन पाठकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...