Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भोपाल से लांच होगा ‘टाइम टुडे’, सहारा के कई वरिष्ठ जुड़े

भोपाल से एक नया रीजनल न्यूज चैनल लांच होने जा रहा है। ‘टाइम टुडे मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड’ के बैनर तले लांच हो रहे इस चैनल का नाम है ‘टाइम टुडे’। इसे मीडियाकर्मियों का चैनल बताया जा रहा है। खासकर उन मीडियाकर्मियों का जो सहारा समय (मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़) के साथ जुड़े हुए थे लेकिन छंटनी के कारण उन्हें बेरोजगार होना पड़ा था। पता चला है कि इस चैनल में दिल्ली के कुछ लोग धन लगा रहे हैं। मीडिया से जुड़े रिजवान अहमद सिद्दीकी और रमेश लांबा का नाम चैनल के प्रमुख लोगों में लिया जा रहा है।

इनके अलावा सहारा समय (मध्य प्रदेश) से वीरेंदर शर्मा, मनोज सैली, विनीत शर्मा और जीतेंद्र पाठक भी चैनल से जुड़ गए हैं। साथ ही साथ सहारा समय नितिन चौबे(छत्तीसगढ़) की पूरी मार्केटिंग टीम ने भी नितिन चौबे के साथ अपना इस्तीफा देकर ‘टाइम टुडे’ ज्वाइन कर लिया है। नितिन चौबे ने सीओओ के रूप में चैनल ज्वाइन किया है। एनडीटीवी के रितेश साहू ने ब्यूरो चीफ का पद संभाला है। टाइम टुडे के रायपुर ब्यूरो में बतौर सीनियर रिपोर्टर सहारा के पूर्व बिलासपुर संवाददाता शैलेन्द्र पाठक और हिंदुस्तान न्यूज़ के क्रिएटिव हेड ओमप्रकाश चंद्राकर शामिल हुए हैं। इस नए चैनल के आने से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की मीडिया में हलचल शुरू हो गई है।

देखना है कि यह रीजनल न्यूज चैनल शालीनता के साथ शुरू होकर चल पाता है या भोपाल-छत्तीसगढ़ के अन्य रीजनल न्यूज चैनलों की तरह यह भी उठापटक, आवाजाही और आरोप-प्रत्यारोप की भेंट चढ़ जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...