Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ब्रेक से पहले शो में गलत कट लगा तो इस्तीफा लिया!

‘ई24’ में कार्यरत ऋषिकेश कुमार गौतम ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, उनसे इस्तीफा मांगा गया। इस्तीफा एक शो में ब्रेक पर जाने से पहले गलत कट लग जाने की गलती के कारण लिया गया। गौतम ने हालांकि गलती स्वीकार कर ली थी लेकिन उन्हें कोई रियायत नहीं दी गई। त्यागपत्र मांगे जाने पर उन्होंने जो इस्तीफा बीएजी फिल्म्स, नोएडा के एचआर को भेजा है, उसकी एक प्रति भड़ास4मीडिया के पास भी है, जिसे हम यहां प्रकाशित कर रहे हैं। इससे पहले बता दें कि भड़ास4मीडिया को जानकारी मिली है कि पिछले दिनों ‘ई24’ में हुए बवाल की खबर जब इस पोर्टल पर प्रकाशित हुई तो उसके बाद से ‘ई24’ में हटाओ-भगाओ अभियान तेज कर दिया गया है।

‘ई24’ में कार्यरत ऋषिकेश कुमार गौतम ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, उनसे इस्तीफा मांगा गया। इस्तीफा एक शो में ब्रेक पर जाने से पहले गलत कट लग जाने की गलती के कारण लिया गया। गौतम ने हालांकि गलती स्वीकार कर ली थी लेकिन उन्हें कोई रियायत नहीं दी गई। त्यागपत्र मांगे जाने पर उन्होंने जो इस्तीफा बीएजी फिल्म्स, नोएडा के एचआर को भेजा है, उसकी एक प्रति भड़ास4मीडिया के पास भी है, जिसे हम यहां प्रकाशित कर रहे हैं। इससे पहले बता दें कि भड़ास4मीडिया को जानकारी मिली है कि पिछले दिनों ‘ई24’ में हुए बवाल की खबर जब इस पोर्टल पर प्रकाशित हुई तो उसके बाद से ‘ई24’ में हटाओ-भगाओ अभियान तेज कर दिया गया है।

सूत्रों ने जो जानकारी दी उसके मुताबिक भड़ास4मीडिया पर खबर पब्लिश होने के तुरंत बाद तो चैनल हेड शांत हो गए थे और उन्होंने खुद एक-एक कर सभी से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा था। लेकिन जल्द ही सबको समझ में आ गया कि यह छलावा है। सूत्र बताते हैं कि अब ये पता किया जा रहा है कि भड़ास4मीडिया के पास मेल किन लोगों ने भेजा था।

सूत्रों के मुताबिक ऋषिकेश कुमार गौतम को हटाए जाने के पीछे भी एक वजह यही है। राजा नामक लड़के को भी उसी लिए भगा दिया गया। सत्यम को छुट्टी का बहाना बनाकर भगाया गया। उसे बहन की शादी में बिहार जाने के लिए तीन दिन की छुट्टी दी गई थी जबकि उसका कहना है कि उसने पांच दिन की छुट्टी ली थी। अभिनव नामक वीडियो एडिटर को चेयर पर से उठा कर भगा दिया गया। अभी कुछ और लोगों की बारी है।

इस बीच, ‘ई24’ से जुड़े एक वरिष्ठ ने नाम न प्रकाशित किए जाने की शर्त पर पूरे मामले के बारे में अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश कुमार गौतम ने एक नहीं, दो गंभीर गल्तियां कीं। उन्होंने मना किए जाने के बावजूद एक शो में मां-बहन की गाली को एडिट करके हटाने की बजाय उसे आन एयर जाने दिया। दूसरे शो में उन्होंने बिना वीडियो एडिटर के साथ बैठे, बिना शो को समझे लापरवाही पूर्वक जहां तहां से कट करा दिया था। इसे केयरलेसनेस की हद मानते हुए उन्हें नौकरी से हटाने का निर्णय सुनाया।

जहां तक राजा की बात है तो उसे नाइट शिफ्ट का काम रोकने के लिए दूसरों को उकसाने, गुटबाजी को बढ़ावा देने और अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में हटाया गया। अभिनव समेत जिन लोगों ने अपनी गल्ती के लिए लिखित माफी मांग ली है, उन्हें काम पर ले लिया गया है। इसलिए यह कहना कि अभिनव को हटाए जाने की बात पूरी तरह गलत है। चैनल के इस वरिष्ठ ने कहा कि काम की जगह अन्य चीजों पर ज्यादा ध्यान देने वालों और गुटबाजी को बढ़ावा देने वालों को हटाया गया है ताकि माहौल सामान्य रह सके।


त्याग-पत्र

सेवा में,

Hr. Manager

बी.ए.जी फिल्मस, नोएडा

विषय- कार्यकाल समाप्त करने के संदर्भ में

महोदय

मैं ऋशिकेष कुमार गौतम ई-24 चैनल में अपनी सेवा दे रहा हूं। लेकिन अपने चैनल हेड माननीय आशीष चड्ढा और आउटपुट हेड उज्जवल त्रिवेदी द्वारा रिजाइन मांगने पर, बड़े ही भारी मन से आज (4-12-2009) त्याग पत्र भेज रहा हूं।

रिजाइन मांगने की वजह ये है कि रविवार दिनांक 22-11-2009 को मेरे द्वारा बनाये गए एक शो में ब्रेक पर जाते वक्त एक कट गलत लग गया था जिसे मैं विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। इस बाबत माफी मांगी लेकिन रिजाइन देने का ही फैसला सुनाया गया।

इस संस्थान से जुड़कर मैंने जीने की खातिर बहुत कुछ सीखा है। सीनियर्स और सहयोगियों ने मेरे करियर और काम में जो साथ दिया उसके लिए मैं जितना कुछ कहूं कम होगा.

धन्यवाद

ऋशिकेष कुमार गौतम


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...