Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पेट्रोल पंप पर वसूली करने गए टीवी जर्नलिस्ट पिटे

सूचना है कि बरेली की आंवला तहसील में पेट्रोल पम्प पर वसूली करने गय इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार पिट गए हैं। ज्ञात हो कि आंवला तहसील की चर्चा इसके तेल डिपो के कारण होती रहती है। भड़ास4मीडिया को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां तेल की संगठित चोरी का काम भी बड़े पैमाने पर होता है। इस धंधे के चलते रहने से पुलिस और पत्रकार भाइयों की जेब भी समय-समय पर गरम होती रहती है। कई पत्रकार बंधुओं की होली-दिवाली के खर्चे का इंतजाम करने का एकमात्र जरिया भी है यह।

बताया जाता है कि पिछले दिनों 4-5 न्यूज चैनलों के पत्रकार भाई इकट्ठे होकर इस इलाके के एक पट्रोल पम्प पर पहुंच गए। यहां इन लोगों ने पैसे की डिमांड कर दी और न देने पर पंप को मिलावट किए जाने के आरोप में बंद करा देने की धमकी भी दे डाली। मगर इन लोगों से गलती ये हो गई कि जिस पेट्रोल पंप वाले को वो लोग धमका रहे थे, वह पेट्रोल पंप एक दूसरे पत्रकार का ही निकला। सो वो पत्रकार रूपी पेट्रोल पंप मालिक मौके पर पहुंचा लेकिन इन पत्रकारों के दबाव में नहीं आया। उल्टे उसने अपने गुर्गों से टीवी वाले पत्रकारों की पिटाई करवा दी। इससे एक पत्रकार, जिसका सितारा हाल-फिलहाल काफी चमका था, की हालत तो काफी बुरी हो गई। जैसे-तैसे वहां से भागकर पत्रकार बंधुओं ने अपने भाई के पम्प को मिलावट करने के आरोप में अफसरों से सीज करा दिया। पर यह प्रकरण छिप नहीं पाया और इसकी भनक बरेली की पूरी मीडिया को लग गई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...