Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

वरिष्ठ पत्रकार बलदेव शर्मा पांचजन्य के संपादक बने

बलदेव शर्माहिंदी पत्रकारिता में 28 वर्षों के बेदाग करियर वाले वरिष्ठ पत्रकार बलदेव भाई शर्मा को पांचजन्य का संपादक बनाया गया है। 6  अक्टूबर 1955 को जन्मे बलदेव शर्मा  को स्वदेश,  दैनिक भास्कर और अमर उजाला के नए संस्करण लांच करने का श्रेय हासिल है। वर्ष 80 से 88 तक वे ग्वालियर में स्वदेश अखबार में रहे जहां इन्होंने शुरुआत तो सब एडीटर के रूप में की लेकिन ग्वालियर से जब निकले तो असिस्टेंट एडीटर बन चुके थे। 

बलदेव शर्माहिंदी पत्रकारिता में 28 वर्षों के बेदाग करियर वाले वरिष्ठ पत्रकार बलदेव भाई शर्मा को पांचजन्य का संपादक बनाया गया है। 6  अक्टूबर 1955 को जन्मे बलदेव शर्मा  को स्वदेश,  दैनिक भास्कर और अमर उजाला के नए संस्करण लांच करने का श्रेय हासिल है। वर्ष 80 से 88 तक वे ग्वालियर में स्वदेश अखबार में रहे जहां इन्होंने शुरुआत तो सब एडीटर के रूप में की लेकिन ग्वालियर से जब निकले तो असिस्टेंट एडीटर बन चुके थे। 

उन्होंने वर्ष 89  में स्वदेश का रायपुर संस्करण लांच किया। वे इसके रेजीडेंट एडीटर बने। वे यहां वर्ष 1995 तक रहे। उसके बाद वे दिल्ली आ गए जहां पाक्षिक पत्रिका नूतन पृथ्वी के एक्जीक्यूटिव एडीटर बने। यहां से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पांचजन्य के लिए काम शुरू किया। इसमें वे एसोसिएट एडीटर बने। यहां वे वर्ष 96 से 99 तक रहे। इसके बाद वे दैनिक भास्कर में रेजीडेंट एडीटर बनकर चले गए। यहां उन्होंने दैनिक भास्कर का पानीपत संस्करण लांच कराया। वे यहां 99 से 2001 तक रहे। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला अखबार ज्वाइन किया और इस अखबार के वाराणसी संस्करण को लांच कराया। लांचिंग के बाद वे अमर उजाला के नोएडा स्थित मुख्यालय चले आए। यहां वे वर्ष 2007 तक रहे। इसके बाद उन्होंने खुद को मुख्यधारा की पत्रकारिता से अलग कर पत्रकारिता शिक्षण जैसे महत्वपूर्ण कार्य को हाथ में लिया। वे माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के रूप में जुड़े और यहां के नए विद्यार्थियों में पत्रकारिता के संस्कार विकसित करते रहे। अब उन्होंने पांचजन्य के संपादक के रूप में नई पारी शुरू की है। भड़ास4मीडिया की तरफ से बलदेव भाई शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...