एचटी मीडिया की मशहूर हिंदी मैग्जीन कादंबिनी के चीफ कापी एडीटर पंकज पराशर ने इस्तीफा दे दिया है। वे दैनिक भास्कर, भोपाल में बतौर न्यूज एडीटर ज्वाइन करेंगे। पंकज पराशर इससे पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के बसंत महिला महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। उससे पहले वे स्टार न्यूज, दिल्ली में डेढ़ वर्ष रहे। पंकज जेएनयू के छात्र रहे हैं। कादंबिनी में वे पिछले तीन वर्षों से कार्यरत थे। 32 वर्षीय पंकज हिंदी के होनहार युवा कवि होने के साथ-साथ ब्लागर भी हैं। उनके ब्लाग का नाम है ख्वाब का दर।
दैनिक हिंदुस्तान के आल राउंडर और तेजतर्रार डिजायनर शशि मोहन रावत ने इस्तीफा दे दिया है। शशि मोहन रावत कई मैग्जीनों के लांच से जुड़ रहे हैं। इनमें प्रमुख हैं- हर शनिवार, मधुरिमा और आयरन मैन। शशि मोहन भी दिल्ली से जल्द लांच होने वाले अखबार नई दुनिया में जा रहे हैं।
पंकज पराशर और शशि मोहन रावत को नई पारी के लिए शुभकामनाएं।











