राज एक्सप्रेस, भोपाल में कार्यरत रवींद्र जैन को जबलपुर संस्करण का रेजीडेंट एडिटर बना दिया गया है। अभी तक आरई के रूप में काम देख रहे भास्कर राव रोकड़े के बारे में सूचना है कि उन्हें कोई नई जिम्मेदारी नहीं दी गई है पर आरई पद से हटा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक वे छुट्टी पर चल रहे हैं। मूलत: ग्वालियर निवासी रवींद्र जैन दो दशक से भोपाल में हैं।
वे स्वदेश, दैनिक भास्कर होते हुए राज एक्सप्रेस में पहुंचे। वे इस अखवार में शुरू से हैं। वे इकलौते ऐसे भाग्यवान हैं जो अभी तक राज एक्सप्रेस पर सवार हैं वरना पत्रकारों के लिए इस अखबार को सबसे अल्पायु संस्थान माना जाता है। रवींद्र इससे पहले राज एक्सप्रेस के लिए दिल्ली, ग्वालियर और इंदौर में भी बड़े पदों पर काम कर चुके हैं।











