Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान, बरेली के दो लोगों को अमर उजाला ने तोड़ा

दैनिक भास्कर, रायपुर से कई लोगों का इस्तीफा : दैनिक हिंदुस्तान, बरेली से दो लोगों के इस्तीफा देने की सूचना है। ये हैं अजीत बिसारिया और प्रकाश चंद्र भट्ट। अजीत ने सीनियर सब एडिटर पद पर अमर उजाला ज्वाइन किया है। अजीत इससे पहले हिंदुस्तान, देहरादून में थे। वे अमर उजाला, बरेली से ही हिंदुस्तान गए थे। उधर, हिंदुस्तान, बरेली के चीफ कापी एडिटर प्रकाश चंद्र भट्ट भी जल्द ही अमर उजाला ज्वाइन करने जा रहे हैं। वे भी पहले अमर उजाला, बरेली में रह चुके हैं। इससे पहले हिंदुस्तान ने अमर उजाला, बरेली के दो लोगों सुरेश पांडेय और राघवेंद्र शर्मा को तोड़ा था।

प्रकाश चंद्र भट्टप्रकाश चंद्र भट्ट 1991 से अमर उजाला, बरेली में कार्यरत रहे। तब उन्होंने कई जिला संस्करणों के लिए काम किया। कुमाऊं संस्करण के उनके अनुभव को देखते हुए 2004 में उन्हें हल्द्वानी यूनिट भेज दिया गया। वहां डाक व सिटी के प्रभारी रहे। न्यूज कोआर्डिनेशन का काम देखते रहे। अगस्त 2009 में वे हिंदुस्तान, बरेली यूनिट से जुड़े।  प्रकाश ने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से राजनीतिशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएट किया है। 

भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए खबर दी गई है कि दैनिक भास्कर, रायपुर से कई लोगों ने इस्तीफा दिया है। एडिटोरियल से डिजायनर रवि यादव ने पीपुल्स समाचार ज्वाइन किया है। सेंट्रल डेस्क पर काम कर रहे देवेंद्र गोस्वामी ने बाई-लाइन मैग्जीन के साथ नई पारी शुरू की है। सिटी भास्कर के इंचार्ज आर. ठेंगड़ी के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने नेशनल लुक का दामन थाम लिया है। वीरेंद्र मिश्रा के बारे में सूचना है कि किन्हीं वजहों के कारण वे महीने भर से आफिस नहीं आ रहे हैं। के. पातकी ने भी पहली नवंबर से आना बंद कर दिया है। खबर है कि रीजनल डेस्क से कई लोग इस्तीफा देने की तैयारी में हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...