Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अब चैनल चलाएंगे हरिनारायण सिंह

दैनिक हिंदुस्तान, रांची के स्थानीय संपादक पद से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह अब इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। वे रांची से लांच हुए नए रीजनल न्यूज चैनल ‘न्यूज11’ के एडिटर इन चीफ बन गए हैं। हरिनारायण सिंह हिंदुस्तान से इस्तीफा देने के बाद कुछ दिनों तक सन्मार्ग, रांची में संपादकीय सलाहकार के रूप में कार्यरत रहे। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने सन्मार्ग अखबार पूरी तरह ज्वाइन नहीं किया था। सलाहकार के रूप में वे केवल फौरी तौर पर वहां बैठ रहे थे। 

बताया जा रहा है कि हरिनारायण अब फाइनली ‘न्यूज11’ के साथ काम करने के लिए राजी हो गए हैं। ‘न्यूज11’ के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि हरिनारायण सिंह पूरे बिहार-झारखंड में चैनल की धाक स्थापित करने के लिए काम करेंगे। भविष्य में उत्तर प्रदेश में होने वाली ‘न्यूज11’ की लांचिंग का काम भी वह देखेंगे। सूत्रों का कहना है कि यूपी के लिए जो ‘न्यूज11’ लांच होगा उसके प्रमोटर हरिनारायण सिंह ही होंगे। हरिनारायण के ‘न्यूज11’ में आ जाने से सन्मार्ग में दूसरे अखबारों के लोगों के टूटकर जाने की चर्चाओं पर विराम लग गया है।

इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ‘न्यूज11’ को लांच करने वाली कंपनी प्रणामी कम्युनिकेशंस के निदेशक अरूप चटर्जी को फोन किया गया तो उन्होंने हरिनारायण सिंह के ‘न्यूज11’ में एडिटर-इन-चीफ के रूप में ज्वाइनिंग की पुष्टि की। अरूप ने कहा कि चैनल के साथ हरिनारायण जी का जुड़ाव हम लोगों के लिए गौरव की बात है। हम लोगों को पूरा यकीन है कि ‘न्यूज11’ जल्द ही बिहार-झारखंड का सबसे लोकप्रिय न्यूज चैनल बन जाएगा।

पटना से मिली एक अन्य जानकारी के मुताबिक ईटीवी, बिहार के रिपोर्टर विनायक प्रसाद ने इस्तीफा देकर अपनी नई पारी की शुरुआत मौर्य टीवी के साथ सीनियर करेस्पांडेंट के रूप में की है।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...