Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ए2जेड न्यूज चैनल से छह पत्रकारों की छंटनी

आसाराम बापू के पक्ष में लाबिंग के लिए इस चैनल के पत्रकारों का जमकर हो रहा है इस्तेमाल : खबर है कि ए2जेड न्यूज चैनल से लगभग 6 लोगों की छंटनी कर दी गई है। इसमें एंकर, रिपोर्टर और आउटपुट के लोग शामिल हैं। इन सभी से रिजीगनेशन लेटर पर दस्तखत करवा लिए गए हैं। निकाले गए लोगों के नाम भड़ास4मीडिया के पास हैं पर इनके करियर को ध्यान में रखते हुए प्रकाशन नहीं किया जा रहा है।

आसाराम बापू के पक्ष में लाबिंग के लिए इस चैनल के पत्रकारों का जमकर हो रहा है इस्तेमाल : खबर है कि ए2जेड न्यूज चैनल से लगभग 6 लोगों की छंटनी कर दी गई है। इसमें एंकर, रिपोर्टर और आउटपुट के लोग शामिल हैं। इन सभी से रिजीगनेशन लेटर पर दस्तखत करवा लिए गए हैं। निकाले गए लोगों के नाम भड़ास4मीडिया के पास हैं पर इनके करियर को ध्यान में रखते हुए प्रकाशन नहीं किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने यह छंटनी ओवरस्टाफिंग के नाम पर की है पर यहां काम करने वाले मीडियाकर्मियों का कहना है कि स्टाफ कतई ज्यादा नहीं है, केवल काम का बोझ बढ़ाने और खर्चा कम करने के लिए यह जबरदस्ती की कवायद की गई है। सूत्रों के मुताबिक इससे पहले भी एक राउंड छंटनी की गई थी जिसके दायरे में जूनियर लेवल के लोग आए थे।

एक अन्य जानकारी के अनुसार ए2जेड न्यूज चैनल के नए निदेशक के रूप में विजय कपूर शामिल किए गए हैं। विजय कपूर बिजनेसमैन हैं और आसाराम बापू के करीबी माने जाते हैं। ए2जेड न्यूज चैनल के बारे में शुरू से ही कहा जा रहा है कि इसमें प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से आसाराम बापू का पैसा लगा है। सूत्रों के मुताबिक विजय कपूर आजकल दिल्ली में आसाराम बापू के पक्ष में लाबिंग कराने के लिए ए2जेड के रिपोर्टरों-कर्मियों का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इन दिनों आसाराम बापू कई विवादों में फंसे हुए हैं और मीडिया का एक बड़ा हिस्सा उनके खिलाफ खबरें दिखा-छाप रहा है। ऐसे में आसाराम बापू के नजदीकी लोग दिल्ली में सक्रिय होकर बापू को कानूनी फंदे से बचाने की पुरजोर कवायद में लगे हुए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...