मुकुंद शाही ने पी7न्यूज के साथ नई पारी शुरू की है। उन्हें स्पेशल करेस्पांडेंट का पद दिया गया है। वे क्राइम बीट पर काम करेंगे। साथ में इनपुट के काम में भी योगदान करेंगे। वे इससे पहले इंडिया न्यूज में मेट्रो हेड के रूप में कार्यरत थे। उससे पहले वीओआई में सीनियर प्रोड्यूसर रहे। सीनियर करेस्पांडेंट के रूप में इंडिया टीवी और चैनल7 (अब आईबीएन7) में सेवाएं दीं। बैग फिल्म्स के साथ जुड़कर टीवी प्रोडक्शन के विभिन्न कामों को ढाई साल तक अंजाम दिया। मुकुंद का पांच वर्षों का प्रिंट का अनुभव ही जिसमें उन्होंने दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और माया के लिए काम किया।
अभिरंजन कुमार के बतौर एसोसिएट एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर पी7न्यूज़ ज्वाइन करने की सूचना है। अभिरंजन इससे पहले एनडीटीवी इंडिया में आउटपुट के हिस्से हुआ करते थे। वहां उन्होंने करीब छह वर्षों तक काम किया। उन्होंने ज़ी इंडिया (अब ज़ी न्यूज) से अपना करियर शुरू किया था। भारतीय जनसंचार संस्थान यानी आईआईएमसी के 1997-98 बैच के टॉपर अभिरंजन हिंदी के कवि भी हैं। अब तक उनकी दो किताबें “उखड़े हुए पौधे का बयान” और “मीठी-सी मुस्कान दो” प्रकाशित हो चुकी हैं। तीसरी किताब “बचपन की पचपन कविताएँ” भी जल्द ही छपने वाली है।











