Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इन ‘चोर’ न्यूज चैनलों से एक एक पाई वसूलेगा डीडी

लगता है इस बार प्रसार भारती और दूरदर्शन निजी न्यूज चैनलों के मालिकों की अंटी से पैसे ढीले कराके ही मानेंगे। दूरदर्शन ने जिस बीजिंग ओलंपिक 2008 के एक्सक्लूसिव प्रसारण के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए,  निजी न्यूज चैनलों ने बिना एक दमड़ी खर्च किए ही अपने यहां ओलंपिक फुटेज का प्रसारण दूरदर्शन से चोरी करके दिखा दिया। इससे नाराज प्रसार भारती ने पिछले दिनों निजी न्यूज चैनलों को नोटिस भेजा था। अब इससे एक कदम आगे बढ़ते हुए दूरदर्शन ने हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर ली है और अवैध प्रसारण के लिए निजी न्यूज चैनलों से करोड़ों रुपये का जुर्माना लेने की ठान ली है। डीडी स्पोर्ट्स के बीजिंग ओलंपिक के लाइव टेलीकास्ट को पिछले कई दिनों से निजी न्यूज चैनल अपने यहां  प्रसारित कर रहे हैं। दूरदर्शन इसे ओलंपिक फीड का मिसयूज मानता हैं।

खासकर भारतीय खिलाड़ी जिन खेलों में रहे हैं, जीते हैं, उसका प्रसारण सभी न्यूज चैनलों ने अपने अपने यहां कई कई घंटे किया है। दूरदर्शन का कहना है कि ओलंपिक खेलों के भारत में प्रसारण का सिर्फ उसी के पास एक्सक्लूसिव राइट है और इसके लिए उसने काफी रकम खर्च किया हुआ है। अगर निजी न्यूज चैनलों को इन फुटेज का अपने यहां प्रसारण करना था तो उन्हें दूरदर्शन के साथ समझौता करना चाहिए था। पर किसी न्यूज चैनल ने ऐसा नहीं किया।

खबर है कि दूरदर्शन के अधिकारी इस सोमवार को हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर निजी न्यूज चैनलों से जुर्माने की मांग करेंगे। प्रसार भारती में फुटेज बिक्री के लिए जो दर है उसके मुताबिक निजी न्यूज चैनल दूरदर्शन को 10 सेकेंड के लिए 5000 रुपये के हिसाब से भुगतान करके ही फुटेज का प्रसारण कर सकते हैं।

उधर, एक अन्य घटनाक्रम के अनुसार प्रसार भारती ने दिल्ली हाईकोर्ट से पहले ही एक आदेश हासिल कर लिया है जिसमें कोर्ट ने सभी निजी न्यूज चैनलों से कहा है कि वो दूरदर्शन के एक्सक्लूसिव कवरेज में हिस्सेदारी के लिए दूरदर्शन को भुगतान करें। हाईकोर्ट का कहना है कि कापीराइट कानून के मुताबिक कोई भी न्यूज चैनल 10 सेकेंड से ज्यादा किसी दूसरे चैनल का कोई भी एक्सक्लूसिव फुटेज नहीं दिखा सकता। दूरदर्शन के अधिकारियों की मानें तो कई न्यूज चैनलों ने कई कई घंटे तक दूरदर्शन के एक्सक्लूसिव फुटेज का अपने यहां अवैध तरीके से प्रसारण किया है और इसे अगर रुपये में कैलकुलेट करें तो यह कई करोड़ रुपये होगा।

लगता है, बिना दाम दिए नाम-नामा कमाने का चक्कर निजी न्यूज चैनलों को महंगा पड़ेगा। हो सकता है इनके मालिकों को अपनी अंटी से ढेर सारे पैसे ढीले करने पड़ जाएं, तब जाकर अबकी जान बचे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...