Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘अभी-अभी’ पर पुलिसिया कहर के खिलाफ ज्ञापन

मधुबन प्रकरण में पुलिसिया कार्रवाई का विरोध दर्ज कराने लघु सचिवालय पहुंचे पत्रकार।

हरियाणा पुलिस द्वारा मधुबन प्रकरण में मीडिया पर बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के विरोध में वीरवार को बहादुरगढ़ पत्रकार संघ ने महामहिम राज्यपाल को उपमंडल अधिकारी ना. के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। इससे पहले वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिसिया कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की गई। वीरवार को बहादुरगढ़ पत्रकार संघ ने बैठक कर मधुबन पुलिस अकादमी प्रकरण में पुलिस द्वारा अभी-अभी अखबार के संपादक, प्रकाशक, मुद्रक, प्रबंधक, फाइनेंसरों, रिपोर्टरों व वितरकों के खिलाफ मुकदमें दर्ज करने की तुलना आपातकाल से करते हुए इसकी तीखी निंदा की। अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि पुलिस अपनी शक्तियों का दुरूपयोग कर रही है। पुलिस ने हॉकर व एजेंट तक को नहीं बख्शा।

संघ महासचिव प्रवीण धनखड़ व कोषाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि सारे प्रकरण को देखकर लग ही नहीं रहा कि प्रदेश में लोकतंत्र भी है। हरियाणा पुलिस तानाशाही तरीके से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। हरियाणा पत्रकार संघ के जिला महासचिव रवींद्र राठी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में अगर पुलिस अपनी मनमानी करके अखबार से जुड़े लोगों को प्रताड़ित करने में सफल रही तो भविष्य में कोई भी कलमवीर सच्चाई लिखने से पहले कई दफा सोचेगा। मीडिया का काम ही सच्चाई को सामने लाना है और अखबार के खिलाफ इस तरह का दमन लोकतंत्र में असहनीय है। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, शील भारद्वाज, देवेंद्र शुक्ला, प्रेम काठपालिया, तकदीर सिंह, प्रदीप भारद्वाज, विनोद कुमार, योगेंद्र सैनी, शरत भारद्वाज, राजेश दलाल, प्रमोद सैनी, अमित राठी, सुशील वत्स, पंकज रोहिल्ला, कमल सहरावत, प्रमोद शर्मा, ललित कुमार, सुरेंद्र दहिया व अश्वनी भारद्वाज ने पूरे मामले की न्यायिक जांच करवाने और मीडिया के खिलाफ बदले की भावना से की गई कार्रवाई पर लगाम लगाने की मांग की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...