Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दो चैनल बेचकर एनडीटीवी ग्रुप को पटरी पर लाए प्रणय राय

‘एनडीटीवी ग्रुप अपने कर्जों से मुक्त हो गया। समूह अब कैश सरप्लस की स्थिति में आ गया है।’ यह कहना है डाक्टर प्रणय राय का। एनडीटीवी ग्रुप के सर्वेसर्वा। उन्होंने एनडीटीवी इमेजिन की बिक्री के बाद यह बयान दिया। एनडीटीवी इमेजिन को टाइम वार्नर ने खरीदा है। पूरे 92 प्रतिशत हिस्सेदारी ले ली है। 126.5 मिलियन डालर में। सीईओ के रूप में समीर नायर एनडीटीवी इमेजिन का काम देखते रहेंगे। टाइम वार्नर के एशिया में कई चैनल हैं जिसमें कार्टून नेटवर्क, पोगो, सीएनएन इंटरनेशनल, एचबीओ आदि हैं। इस लिस्ट में एनडीटीवी इमेजिन का भी नाम जुड़ जाएगा।

टाइम वार्नर का एशिया में आपरेशन टर्नर ब्राडकास्टिंग सिस्टम एशिया पैसिफिक (टीबीएसएपी) नाम से किया जाता है। इससे पहले एनडीटीवी ग्रुप ने अपने लाइफस्टाइल चैनल ‘एनडीटीवी गुडटाइम्स’ को चलाने वाली कंपनी ‘एनडीटीवी लाइफस्टाइल लिमिटेड’ को बेच दिया। इस कंपनी के 69 प्रतिशत शेयर अमेरिकी कंपनी ‘स्क्रिप्स नेटवर्क इंटरेक्टिव’ ने खरीद लिए हैं। बदले में एनडीटीवी ग्रुप को 55 मिलियन डालर मिले। इस प्रकार डाक्टर प्रणय राय अपनी सफल उद्यमिता के बल पर एनडीटीवी समूह को फिर से पटरी पर ला पाने में सफल हुए हैं, ऐसा कहा जा सकता है, भले ही इसके लिए नए लांच चैनलों को बेचना पड़ा हो।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...