Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

यूपीएसएसीसी : दोनों गुट गले मिले, चुनाव की नई तारीख

[caption id="attachment_16546" align="alignnone"]हम साथ साथ हैं! उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवादाता की बैठक में अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, सचिव हेमंत तिवारी के साथ जेपी  शुक्ल, शरत प्रधान और टी अब्बास.हम साथ साथ हैं! उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवादाता की बैठक में अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, सचिव हेमंत तिवारी के साथ जेपी शुक्ल, शरत प्रधान और टी अब्बास.[/caption]

उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (यूपीएसएसीसी) के दोनों धड़े गले मिल गए। दोनों पक्ष थोड़े-थोड़े नरम पड़े। दोनों एक दूसरे की थोड़ी-थोड़ी बात मान ली जिससे एक बड़ा विवाद खत्म हो गया। यूपीएसएसीसी के महासचिव हेमंत तिवारी और अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने कल जो सामूहिक बैठक बुलाई उसमें गिले-शिकवे दूर कर चुनाव की तारीख सर्वसम्मति से तय हो गई। नई तारीख 10 जनवरी है। 

हम साथ साथ हैं! उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवादाता की बैठक में अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, सचिव हेमंत तिवारी के साथ जेपी  शुक्ल, शरत प्रधान और टी अब्बास.

उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (यूपीएसएसीसी) के दोनों धड़े गले मिल गए। दोनों पक्ष थोड़े-थोड़े नरम पड़े। दोनों एक दूसरे की थोड़ी-थोड़ी बात मान ली जिससे एक बड़ा विवाद खत्म हो गया। यूपीएसएसीसी के महासचिव हेमंत तिवारी और अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने कल जो सामूहिक बैठक बुलाई उसमें गिले-शिकवे दूर कर चुनाव की तारीख सर्वसम्मति से तय हो गई। नई तारीख 10 जनवरी है। 

मुख्य चुनाव अधिकारी जेपी शुक्ला ही बने रहेंगे लेकिन चुनाव समिति में दो नए सदस्य रख दिए गए हैं। ये हैं अंबरीश कुमार और गोलेश स्वामी। उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की कल की सामूहिक बैठक के जो प्रेस विज्ञप्ति जारी हुई है, वह इस प्रकार है-


बैठक में मौजूद पत्रकार.

लखनऊ, 18 दिसम्बर : उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से समिति के नये चुनाव की घोषणा के साथ-साथ 16 दिसम्बर को कतिपय सदस्यों द्वारा बुलाई गयी आम सभा की बैठक को अनुचित करार दिया गया। आज मीडिया सेंटर में हुई उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति की आम सभा की बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने समिति के नये चुनाव कराये जाने तथा16 दिसम्बर को कतिपय सदस्यों द्वारा बुलाई गयी बैठक को अनुचित करार दिये जाने हेतु प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से आम सभा ने पास किया।

बैठक में जेपी शुक्ला को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जनसत्ता के वरिष्ठ पत्रकार अम्बरीश कुमार और हिन्दुस्तान के गोलेश स्वामी को सर्वसम्मति से निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 10 जनवरी 2010 को मतदान, 5 जनवरी को नामांकन की अन्तिम तिथि, 6 जनवरी को नामांकन जॉच और नामांकन वापसी के लिये 8 जनवरी निर्धारित की गयी है।

समिति के अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने पत्रकारों को आपस में एकता बनाये रखने पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि पत्रकारों और नवनिर्मित मीडिया सेन्टर से सम्बंधित कुछ समस्याओं को हल करने के कारण समिति के चुनाव की घोषणा करने में विलम्ब हुआ। बैठक में समिति के सचिव हेमन्त तिवारी ने समिति के दो वर्ष के कार्यकाल में की गयी समिति की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि समिति राज्य मुख्यालय के मान्यताप्राप्त पत्रकारों को राज्य सरकार के कर्मियों की भांति संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट आयुर्विज्ञान संस्थान में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दिलाये जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया है जिस पर जल्द ही सरकार की सहमति मिल जायेगी। समिति की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र सिंह ने कहा कि सभी सदस्य अपनी एकता को बनाये रखें, जिसका कोई दूसरा लाभ न उठा सके।

बैठक में वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन बहुगुणा, जे.पी.शुक्ला, राम दत्त त्रिपाठी, हिस्समुल इस्लाम सिद्दीकी, रविन्द्र सिंह, एएम खान, राकेश पाण्डे, संगीता बकाया, वीर विक्रम बहादुर मिश्र, सुभाश मिश्रा,अम्बरीश कुमार, ताहिर अब्बास, सिद्धार्थ कलहंस, मनोज राजन त्रिपाठी, मसूद हसन, श्रेय शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, अमिता वर्मा, के.बख्स सिंह, सर्वेश सिंह, राजीव शुक्ला, निरंकार सिंह, प्रभात त्रिपाठी, मुदित माथुर, शरत प्रधान सहित सौ से अधिक मान्यता प्राप्त संवाददाता एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा कैमरा मैन/छायाकार उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...