पंजाब केसरी, हरियाणा के कैथल ब्यूरो से स्टाफ रिपोर्टर कुंजू शर्मा ने रिजाइन कर दिया है। बताया जा रहा है कि वे नए लांच होने वाले शाम के अखबार अभी-अभी में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
कैथल से ही पंजाब केसरी के डिस्ट्रिक मार्केटिंग मैनेजर विजय और एरिया मार्केटिंग मैनेजर संजय ने भी अपने संस्थान को बाय-बाय बोल दिया है। ये सूचनाएं भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए उपलब्ध कराई गई हैं।
इंडियन एक्सप्रेस के अभिषेक कपूर अब अहमदाबाद में टाइम्स नाउ के लिए मेघा की जगह पर काम करेंगे। वे अभी तक गांधीनगर में इंडियन एक्सप्रेस के लिए काम कर रहे थे।
अहमदाबाद से ही कुछ अन्य खबरें हैं।
लंदन से लौटे नईम कादरी अब पेट्रोवाच के लिए गुजरात करेस्पांडेंट के बतौर काम करेंगे।
राजस्थान पत्रिका के फोटोग्राफर योगेश चावाडा ने टीओआई, अहमदाबाद में ज्वाइऩ कर लिया है।
टीवी 9 के इनपुट हेड के बतौर जय शुक्ला ने ज्वाइन किया है। वे इससे पहले जी टीवी के साथ थे।











