Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

एसएचओ ने पत्रकार को बेरहमी से पीटा और पिटवाया

जालंधर में भोगपुर पुलिस ने दरिंदगी का नंगा नाच दिखाते हुए लोगों की भारी मौजूदगी में एक पत्रकार की बेरहमी से पिटाई की। किसी खबर को लेकर उक्त पत्रकार से रंजिश लिए बैठे पुलिसकर्मियों को उस समय मौका मिल गया, जब पत्रकार किसी मामले की जानकारी लेने थाने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान एसएचओ हरप्रीत सिंह ने पत्रकार राजन मदान को बुलाकर उससे कैमरा छीनकर उससे बदसलूकी करनी शुरू कर दी।

जालंधर में भोगपुर पुलिस ने दरिंदगी का नंगा नाच दिखाते हुए लोगों की भारी मौजूदगी में एक पत्रकार की बेरहमी से पिटाई की। किसी खबर को लेकर उक्त पत्रकार से रंजिश लिए बैठे पुलिसकर्मियों को उस समय मौका मिल गया, जब पत्रकार किसी मामले की जानकारी लेने थाने पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान एसएचओ हरप्रीत सिंह ने पत्रकार राजन मदान को बुलाकर उससे कैमरा छीनकर उससे बदसलूकी करनी शुरू कर दी।

एसएचओ ने बातों ही बातों में थाने में मौजूद अनेक लोगों की मौजूदगी में थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और जब इससे भी उनका पेट नहीं भरा तो उन्होंने पत्रकार को पकड़कर डंडों से पिटाई शुरू कर दी और पत्रकार को अंदर बैठा लिया। हद तो तब हो गई जब उक्त पत्रकार से रंजिश रखने वाले कुछ लोगों ने भी पुलिस की मौजूदगी में पत्रकार की पिटाई की और पुलिस मूकदर्शक बन उनका हौसला बढ़ाती रही। इस घटना से पत्रकारों में भारी रोष पाया जा रहा है और वे थाने का घेराव कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने की तैयारी में हैं। जब इस संबंध में एसएचओ हरप्रीत सिंह ने संपर्क किया गया तो उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। वहीं डीएसपी मंजीत सिंह ने मामले से अनभिज्ञता जताई।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...