Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

शुक्र है, राजू ने 4 लाख का दुर्घटना बीमा करा रखा था

राजू के परिवार तक पहुंच रही है कई ओर से मदद : छिंदवाड़ा (म.प्र.) के धुरंधर युवा पत्रकार राजू गांवडे की असमय मृत्यु के बाद सबसे बड़ी चिंता का विषय था कि उसकी मां एवं गर्भवती पत्नी का पालन-पोषण कैसे होगा? चूंकि राजू गांवडे ने कुछ भी जमा नहीं किया था, अतः समस्या पहले ही दिन से रोजी-रोटी की थी। मदद के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस सारी प्रक्रिया के दौरान एक सुखद प्रसंग आया। इन दिनों भोपाल में सक्रिय पत्रकार हर्षित दुबे को अचानक याद आया कि कुछ बरस पहले जब वे छिंदवाड़ा में पत्रकारिता किया करते थे और राजू गांवडे उनके जूनियर थे, तब छिंदवाड़ा के ही एक वरिष्ठ पत्रकार ने ओरिएन्टल इन्श्योरेंस के लिए बीमे का काम शुरू किया था और उस समय सक्रिय लगभग सभी पत्रकार साथियों का दुर्घटना बीमा कराया था।

लेकिन प्रश्न यह था कि अब जबकि राजू स्वयं नहीं हैं, तो कैसे पता चले कि उन्होंने पॉलिसी ली थी या नहीं। 24 दिसंबर की शाम से शुरू हुई इस खोजबीन का परिणाम निकला। पता चला है कि राजू गांवडे ने भी बीमा कराया था एवं उनकी पॉलिसी अभी लेप्स नहीं हुई है। यह दुर्घटना बीमा चार लाख रुपये की है। छिंदवाड़ा के वे वरिष्ठ पत्रकार, जिन्होंने बीमा किया था, उस पॉलिसी का क्लेम हासिल करने में जुट गए हैं. उन्होंने आश्वस्त किया है कि स्व. राजू गांवडे की त्रयोदशी से पूर्व ही उक्त भुगतान हो जाएगा।

इसके अलावा 24 दिसंबर की शाम प्रेस क्लब छिंदवाड़ा ने राजू गांवडे के परिवार को 27 हजार रुपए की नगद सहायता दी। इससे पूर्व प्रेस क्लब की ओर से 5000 रुपए की मदद दी जा चुकी है। रेडक्रास सोसायटी ने भी 10 हजार रुपए की प्राथमिक मदद भेज दी है। कई जगहों से मदद का आश्वासन मिला है। जिस स्थानीय अखबार ‘सतपुड़ा टाइम्स’ में स्व. राजू गांवडे काम किया करते थे, उसके चैयरमेन श्री सुधीर दुबे ने अपनी ओर से 10 हजार रुपए की मदद पहुंचा दी है एवं ‘सतपुड़ा टाइम्स’ प्रबंधन ने अगले तीन माह तक स्व. राजू गांवडे का अनुकंपा वेतन देने का वचन दिया है।

जनसंपर्क विभाग की ओर से भी आर्थिक सहायता की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है एवं पत्रकार साथियों ने निर्णय लिया है कि छिंदवाड़ा के सांसद व केन्द्रीय मंत्री श्री कमलनाथ से वे स्व. राजू के परिवार को मदद के रूप में उनकी पत्नी के लिए एक सरकारी नौकरी का आग्रह करेंगे। सभी साथी आश्वस्त हैं कि श्री कमलनाथ कतई टालमटोल नहीं करेंगे। मदद का सिलसिला अभी भी जारी है। पत्रकार साथियों एवं अन्य लोगों की एकजुटता के बाद कम से कम इतना तो हो गया कि अब कोई युवा पत्रकार स्व. राजू गांवडे को आदर्श मान पत्रकारिता करने से डरेगा नहीं। छिंदवाड़ा के पत्रकार साथियों ने छिंदवाड़ा की खोजी और जोखिम भरी पत्रकारिता की परंपरा को अकाल मृत्यु से बचा लिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...