Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका के जबलपुर संस्‍करण की सफलतापूर्वक लांचिंग

पत्रिका समूह ने 26 दिसम्‍बर को जबलपुर संस्‍करण लांच कर दिया। यह मध्‍य प्रदेश में इस समूह का पांचवा संस्‍करण है। पत्रिका समूह ने अपनी परम्‍परा को जारी रखते हुए बिना तामझाम किए और बिना राजनीतिक नेताओं का जमघट लगाए यह लांचिंग की। औपचारिकता के नाम पर शहर के 3 बुजुर्ग हॉकरों को बुलवाया गया और उनके हाथों मशीन का बटन दबवा दिया गया।

पत्रिका समूह ने 26 दिसम्‍बर को जबलपुर संस्‍करण लांच कर दिया। यह मध्‍य प्रदेश में इस समूह का पांचवा संस्‍करण है। पत्रिका समूह ने अपनी परम्‍परा को जारी रखते हुए बिना तामझाम किए और बिना राजनीतिक नेताओं का जमघट लगाए यह लांचिंग की। औपचारिकता के नाम पर शहर के 3 बुजुर्ग हॉकरों को बुलवाया गया और उनके हाथों मशीन का बटन दबवा दिया गया।

जबलपुर में पत्रिका मुख्‍य अखबार के साथ 12 पन्‍ने का टैबलाइड ‘पत्रिका नैनो’ भी पाठकों को वितरित किया जा रहा है। यह भास्‍कर समूह द्वारा दो दिन पूर्व ही शहर में लांच किए गए टैबलाइड ‘डीबी स्‍टार’ का करारा जवाब है। पिछले एक महीने से शहर में होर्डिंग अभियान चला कर पत्रिका समूह ने पहले ही अन्य अखबारों की नींद उड़ा रखी थी, इस शानदार लॉंचिंग ने रही सही कसर भी पूरी कर दी है। जबलपुर संस्‍करण का स्‍थानीय सम्‍पादक कोटा में स्‍थानीय सम्‍पादक रह चुके सिद्धार्थ भट्ट को नियुक्‍त किया गया है। भास्‍कर, नई दुनिया व अन्‍य स्‍थानीय समाचार पत्रों के जुझारू व अच्‍छी छवि वाले पत्रकारों को लेकर रिपोर्टरों की टीम बनाई गई है। उल्‍लेखनीय है कि पिछले डेढ वर्ष में पत्रिका समूह का म‍ध्‍यप्रदेश में तेजी से विस्‍तार हो रहा है। इस दौरान यह समूह प्रदेश में भोपाल, इन्‍दोर, रतलाम और उज्‍जैन संस्‍करण लांच कर चुका है। सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही ग्‍वालियर, सतना और छिंदवाडा संस्‍करण की तैयारी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...