Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकार प्रताड़ना के मामलों की जिलेवार लिस्ट बनेगी

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का त्रि-वार्षिक महाधिवेशन आगामी 6 व 7 मार्च को सागर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय चुनाव भी होंगे। इस आशय का निर्णय आज भोपाल स्थित पत्रकार भवन में संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं प्रांतीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म (आईआईजेबी) जर्मनी के प्रो. पीटर ने बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का त्रि-वार्षिक महाधिवेशन आगामी 6 व 7 मार्च को सागर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय चुनाव भी होंगे। इस आशय का निर्णय आज भोपाल स्थित पत्रकार भवन में संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित 9वीं प्रांतीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म (आईआईजेबी) जर्मनी के प्रो. पीटर ने बैठक की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

बैठक में प्रदेश में पत्रकारों के साथ हो रही प्रताड़ना की घटनाओं पर चिंता जताते हुए निर्णय लिया गया कि हर जिले से प्रताड़ना के मामले एकत्र कर सागर में होने वाले महाधिवेशन में रखे जाएंगे। इसी तरह पत्रकारों की समस्या के निदान के लिए एक ज्ञापन पत्र भी तैयार किया जाएगा। बैठक में संघ का वार्षिक कैलेंडर बनाने के अलावा जिलेवार कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश का दौरा करने का निर्णय लिया।

बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, जिला महासचिव अरशद अली खान, प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे, एन.पी. अग्रवाल (भोपाल), महासचिव नलिनकांत वाजपेयी (जबलपुर), कार्यकारी महासचिव विष्णु वर्मा विद्रोही (भोपाल), कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर (भोपाल), रघुनांथ सिंह पवार (इंदौर), मोहम्मद अली (शहडोल), विजय सिंह (सीधी), परसरान चौहान (खरगोन), मनोज रघुवंशी (खरगोन), मनोहर मंडलोई (धार), राजेश जोशी (उज्जैन), कैलाश सिसौदिया (उज्जैन), पं. मोतीलाल शर्मा (नीमच), राजकुमार सिंह (रीवा), रघुवर गोहिया (सिहोर), अनिल त्रिपाठी (रीवा), पुरूषोत्तम मिश्रा (रीवा), प्रकाश जायसवाल (मण्डला), श्रीमती रमा अग्रवाल (झाबुआ), पं. महेन्द्र द्विवेदी (रीवा), मनोज गोस्वामी, मनोज कुमार द्विवेदी (अनूपपुर), पं. कृष्ण मुरारी शर्मा (अशोक नगर), आर.के. कानूनगो, योगेन्द्र नामदेव, मेहताब सिंह तोमर (शिवपुरी), विनोद श्रीवास्तव (भोपाल), हेमंत प्रसाद (विदिशा), अशोक श्रीवास्तव (उज्जैन), नेरश तिवारी, अनिल पटेल, विराट शर्मा, विजय सिंह चौहान (इंदौर), पं. ललित शर्मा (नीमच), कलकांत जोशी, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, सैयद मेहमूद अली चिश्ती, राजू जमनानी (होशंगाबाद) आदि उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...