Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बाल ठाकरे के अखबार में यह सब क्यों छपता है?

बाल ठाकरे के संपादन में निकलने वाले मराठी अखबार ‘सामना’ के पुणे संस्करण को पिछले दिनों देखने का मौका मिला। बाल ठाकरे को तो आप लोग जानते होंगे। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे, जिनके सैनिक महाराष्‍ट्र में भारतीय संस्कृति के स्वयंभू ठेकेदार हैं। ये सैनिक हर साल 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) के आस-पास अतिरिक्त सक्रिय हो जाते हैं। चूंकि उस दौरान भारतीय संस्कृति को ‘पतन’ से बचाने की बड़ी जिम्मेवारी इनके सिर होती है। तो हम बात कर रहे थे सामना के पुणे संस्करण की।

बाल ठाकरे के संपादन में निकलने वाले मराठी अखबार ‘सामना’ के पुणे संस्करण को पिछले दिनों देखने का मौका मिला। बाल ठाकरे को तो आप लोग जानते होंगे। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे, जिनके सैनिक महाराष्‍ट्र में भारतीय संस्कृति के स्वयंभू ठेकेदार हैं। ये सैनिक हर साल 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) के आस-पास अतिरिक्त सक्रिय हो जाते हैं। चूंकि उस दौरान भारतीय संस्कृति को ‘पतन’ से बचाने की बड़ी जिम्मेवारी इनके सिर होती है। तो हम बात कर रहे थे सामना के पुणे संस्करण की।

इनके अखबार की पंचलाइन है, ‘ज्वलंत हिन्दुत्वाचा पुरस्कार करणारे एकमेव मराठी दैनिक’, और अगले ही पृष्‍ठ पर मिलता है, फिल्म ‘सात कच्ची कलियां’ (23 नवंबर 09, पृष्‍ठ 02) का विज्ञापन। इतना ही नहीं ‘कामग्रंथ’, ‘हॉट मलाईका’, ‘मैं हूं मल्लिका’, ‘मिस भारती इन गरम बाजार’ (26 नवंबर 2009, पृष्‍ठ-02), बदनाम रिश्‍ते (26 नवंबर 09, पृष्‍ठ 06), ‘जवानी का मजा’, ‘शादी के पहले तबाही’ (27 नवंबर, पृष्‍ठ 06) जैसी दर्जनों फिल्मों का विज्ञापन आपको इस अखबार में मिल जाएगा। जिस ‘कुरबान’ को लेकर बाल ठाकरे की तरह सोचने वाले संगठन डंडा लेकर महाराष्‍ट्र में खड़े हुए थे, उस फिल्म के विज्ञापन भी इस अखबार में लगातार एक सप्ताह से अधिक समय तक छपे हैं।

खुद को हिंदू हृदय सम्राट कहलाना (यह दूसरी बात है कि वे हिंदी क्षेत्र में रहने वालों को हिंदुओं में नहीं गिनते) पसंद करने वाले बाल ठाकरे ऐसी फिल्मों का विज्ञापन करके कौन से हिंदू समाज का निर्माण करना चाहते हैं? यह व्यक्तित्व का दोहरापन नहीं तो और क्या है? एक तरफ आप ‘वेलेन्टाइन डे’ का संस्कृति के नाम पर विरोध करते हैं, आप नाइट क्लब संस्कृति के खिलाफ लिखते-दिखते रहे हैं, दूसरी तरफ आप ‘मिस भारती इन गरम बाजार’ जैसी फिल्मों का विज्ञापन करके न जाने किस संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं?

-मुंबई से आई एक पत्रकार की पाती

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...