Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंटरव्यू बीच में छोड़ उठ गए एनडीटी

दीपक चौरसिया से बातचीत के दौरान इंटरव्यू बीच में छोड़कर उठते एनडी तिवारी.

बोले, सच्चाई से कोसों दूर हैं सेक्स स्कैंडल के आरोप : आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी बुधवार को स्टार न्यूज पर चल रहे अपने लाइव इंटरव्यू को बीच में ही छोड़कर उठ गए. तिवारी से उन पर लगे सेक्स स्कैंडल के आरोपों को लेकर जब कुछ सवाल पूछे गए तो वो गुस्से में उठ कर चले गए.

दीपक चौरसिया से बातचीत के दौरान इंटरव्यू बीच में छोड़कर उठते एनडी तिवारी.

बोले, सच्चाई से कोसों दूर हैं सेक्स स्कैंडल के आरोप : आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी बुधवार को स्टार न्यूज पर चल रहे अपने लाइव इंटरव्यू को बीच में ही छोड़कर उठ गए. तिवारी से उन पर लगे सेक्स स्कैंडल के आरोपों को लेकर जब कुछ सवाल पूछे गए तो वो गुस्से में उठ कर चले गए.

स्टार न्यूज के नेशनल अफेयर्स एडीटर दीपक चौरसिया के साथ खास बातचीत में 84 वर्षीय तिवारी ने कहा कि वो उम्र के आखिरी पड़ाव में हैं और ऐसे समय में इन आरोपों से उन्हें तकलीफ हुई है. उन्होंने कहा कि उनकी मौत इन आरोपों का जवाब देगी. इंटरव्यू छोड़ने से पहले तिवारी ने कहा कि सेक्स स्कैंडल के आरोप सच्चाई से कोसों दूर हैं. उन्होंने राधिका नाम की ऐसी किसी महिला को जानने से इनकार किया जिसका नाम इस सेक्स स्कैंडल में सामने आया है. राधिका ने कहा था कि खदान की लीज दिलाने का आश्वासन मिलने पर उसने तिवारी के लिए राजभवन में लड़कियां भेजी थीं.

दीपक चौरसिया से बातचीत के दौरान इंटरव्यू बीच में छोड़कर उठे एनडी तिवारी.

एनडी तिवारी ने वीडियो में उनके होने के सवाल पर कहा कि तकनीक बहुत आगे बढ़ गई है और कोई भी ऐसी चीजें तैयार कर सकता है. तिवारी ने कहा कि राज्यपाल का पद उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा है, न कि सेक्स स्कैंडल के कारण. उन्होंने कहा कि वो पहले से ही स्वास्थ्य के आधार पर छुट्टी मांग रहे थे. प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Awdhesh kumar mishra

    January 16, 2010 at 5:03 am

    भारत एक ऐसा देश है जिसे संस्कृति और सभ्यताओं का देश मन जाता है, और हमारे देश में बुजुर्गों के आदेश और कार्यों को आदर्श मानते हुए कार्य किया जाता है लेकिन नारायण दत्त तिवारी जी ने जो भी किया वह हमारे देश की संस्कृति और सविधान दोनों के ही खिलाफ था अब सवाल यह उठता है की यहाँ कौन -कौन जिम्मेदार हैं सबसे पहले तो तिवारी जी जो बार -बार अपने को निर्दोष बताने की कोशिश कर रहे है जबकि यह बात सभी को पता है की वो पहले भी चारित्रिक पतन के विवादों में आ चुके हैं लेकिन इस बार जो गन्दा स्वरुप राज्यपाल महोदय का दिखा है वो वास्तव में शर्मनाक है कम से कम उन्हें अपनी उम्र का तो ख्याल करना ही चाहिए था लेकिन सत्ता के मद में चूर तिवारी जी तो रासलीला में ही व्यस्त दिखे दुसरे कांग्रेस भी इस घटना के लिए पूरी जिम्मेदार है क्योकि जब उन्हें मालूम है की उनका कोई नेता इस तरह की गन्दी हरकते आये दिन करता रहता है तो उन्होंने उसे इतनी जिम्मेदारी का पद क्यों सौपा बेशर्मी तो चारो तरफ फ़ैल गयी है बस कोई कम है कोई ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...