Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका ने जबलपुर में भास्कर को पानी पिलाया

भास्कर ने दाम गिराया : डीबी स्टार लांच किया : अखबार के साथ टैबलायड फ्री : जबलपुर में दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका अखबार के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। इस नगरी का किंग दैनिक भास्कर लंबे समय से बना हुआ है। राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, हरिभूमि, नईदुनिया समेत सभी अखबार प्रसार के मामले में दैनिक भास्कर के आसपास भी नहीं ठहरते। नए अखबार कई आए पर कोई भी भास्कर के किले में सेंध नहीं लगा पाया। पर पत्रिका ने भास्कर खेमे में खलबली मचा दी है। भास्कर प्रबंधन को अखबार का दाम घटाकर दो रुपये करना पड़ा है। पहले यह ढाई और संडे को तीन रुपये हुआ करता था। साथ ही प्रबंधन ने आनन-फानन में अपना टैबलायड अखबार डीबी स्टार जबलपुर से भी लांच कर दिया है।

डीबी स्टार को भास्कर के साथ फ्री में बांटा जा रहा है। डीबी स्टार 12 पेज का है और एक्सक्लूसिव खबरों पर आधारित है। पत्रिका अखबार पाठकों को सिर्फ चालीस रुपये में एक महीने के लिए मिल रहा है। साथ में गिफ्ट और कूपन वगैरह की स्कीम है। पूरा शहर पत्रिका के जबरदस्त प्रचार अभियान से पटा हुआ है। पत्रिका और भास्कर की जंग में पाठकों को काफी फायदा मिल रहा है। दोनों ही अखबार जमकर पैसे फूंक रहे हैं।

पत्रिका से पहले जबलपुर से पीपुल्स समाचार लांच किया गया पर मार्केटिंग ठीक से न हो पाने के कारण यह अखबार जम नहीं सका है। भास्कर के बाद अभी तक नंबर दो पर राज एक्सप्रेस हुआ करता है। पर विश्लेषकों का मानना है कि राज एक्सप्रेस से नंबर दो की पोजीशन पत्रिका छीन चुका है। पीपुल्स समाचार के बाद पत्रिका के लांच होने से जबलपुर के पत्रकारों की बल्ले बल्ले है। भारी संख्या में पत्रकार इधर से उधर हो रहे हैं। इस कारण पत्रकारों की सेलरी में अच्छा खासा इजाफा हुआ है।

आप अपने शहर में मीडिया के हाल के बारे में रिपोर्ट, मीडिया से जुड़ा जानकारियां, पत्रकारों की आवाजाही भड़ास4मीडिया को भेज सकते हैं, अनुरोध करने पर आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। विवरण [email protected] या फिर [email protected] पर भेजें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...