Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

नरेश सेलपाड़ की पुस्तक ‘स्टेट क्राइम’ का विमोचन

हरियाणा के अपराधों पर आधारित है पुस्तक : क्राइम रिपोर्टर नरेश सेलपाड़ की हरियाणा प्रदेश के अपराधों पर आधारित पुस्तक ‘स्टेट क्राइम’ का विमोचन बहादुरगढ़ (हिसार, हरियाणा) के बीसीसीईआई हाउस में किया गया। इस अवसर पर हरियाणा जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी व ‘हरियाणा न्यूज’ के संपादक धर्मपाल धनखड़ मौजूद थे। पुस्तक में आम आदमी को उसके कानूनी पहलूओं की जानकारी देने के अलावा प्रदेश भर में अब तक हुए अपराधों का जिक्र किया गया है। गोत्र विवाद, प्रेमियों पर जुल्म सहित चांद-फिजा प्रकरण को सचित्र स्थान दिया गया है।

पुस्तक में हरियाणा प्रदेश के गठन से लेकर अब तक हुए अपराधों से संबंधित कई अनछुए पहलुओं पर से पर्दा उठाया गया है। अपराध के दलदल में फंसे नेताओं व अधिकारियों के काले कारनामों का भी बारीकी से जिक्र है। वेश्यावृत्ति, फर्जी एनकाउंटर, जेलों की आतंरिक दशा, कन्या भ्रूण हत्या, गो तस्करी, अवैध हथियार, रेव पार्टियां, अपराध के दलदल में बचपन, मोस्टवांटडों की लंबी सूची, विवादित संतों के अलावा पुलिस विभाग की खामियों सहित कुल 56 मुद्दों पर लेखक ने कलम चलाई है। पुस्तक के अनुसार प्रदेश में हर सवा मिनट में एक अपराध होता है, वहीं 11 घंटे में एक बच्चे का अपरहण व सवा चौदह घंटे में एक बलात्कार होता है। इसके अलावा हर तीसरे दिन लूट की दो घटनाओं को बदमाश अंजाम दे देते है। 184 पेज वाली इस पुस्तक में पूरे देश में विभिन्न आपराधिक मामलों में मिलने वाली सजा व अपराध के नए स्वरूप पर भी पाठकों के लिए एक नया अनुभव होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Aseem rao, narnaul

    February 8, 2010 at 9:25 am

    keep it up naresh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...