Connect with us

Hi, what are you looking for?

सम्मान

एनटी के बाद अब आईएनबी अवार्ड, ये रहे 12 विजेता

टीवी न्यूज वालों के लिए इनामों की झड़ी लगी हुई है। एनटी (न्यूज टेलीवीजन) अवार्ड हर एक की झोली में आने के बाद हर एक न्यूज चैनल द्वारा इसके जश्न की खुमारी अभी उतरी भी न थी कि एक और अवार्ड इन चैनलों और इससे जुड़े चेहरों को थमा दिया गया। यह नया अवार्ड आईएनबी नाम से शुरू किया गया है। इंडियन न्यूज ब्राडकास्टिंग अवार्ड। यह भी हर साल दिया जाएगा। इसे केवल टीवी न्यूज चैनलों से जुड़े लोगों को ही दिया जाएगा। एनटी अवार्ड की तरह ही आईएनबी अवार्ड का मकसद भी काफी बड़ा बताया गया है। पर दुर्भाग्य से इन दोनों अवार्डों को जिन लोगों को दिया गया है, उनमें एकाध को छोड़कर बाकी सभी चेहरे दिल्ली, मुंबई, अंग्रेजियत, संपन्नता, प्रभुता, प्रसिद्धि से पहले से ही ओतप्रोत हैं। इतने बड़े देश के कोने-कोने में जान की बाजी लगाकर मिशन पर जुटे ढेर सारे टीवी मीडियाकर्मियों, पत्रकारों, वीडियोग्राफरों को कभी इन चमक-दमक वाले अवार्डों को हासिल करने का मौका मिलेगा या नहीं?

इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन इतना तो तय है कि ये जो देश की राजधानी और देश की मायानगरी में बैठे अंग्रेजियत से दपदप महान चेहरे हैं, वे अवार्ड देने वालों के लिए काफी काम आ सकते हैं, आते हैं, आते रहेंगे पर देश के किसी जिले या किसी कस्बे का पत्रकार या गैर-पत्रकार इनके भला किस काम का हो सकता है।

फिलहाल तो बात शुभ-शुभ करें। चलिए बताते हैं ये जो नया आईएनबी अवार्ड इस साल से शुरू हुआ है वो किन-किन को मिला। पिछले दिनों राजधानी दिल्ली में एक भव्य समारोह में 12 कैटगरी में वर्ष 2008 के आईएनबी अवार्ड टीवी न्यूज से जुड़े विभिन्न लोगों को दिए गए, इनके नाम इस प्रकार हैं-

डेयरिंग न्यूज वीडियोग्राफर – राकेश नेगी, सीएनएन-आईबीएन

इन्नोवेटिव न्यूज प्रोड्यूसर – रवीश कुमार और देवना द्विवेदी, कार्यक्रम ‘सच का स्कूल’, एनडीटीवी इंडिया

इनवेस्टिगेटिव न्यूज रिपोर्टर – आशीष खेतान, हेडलाइंस टुडे

इंटेलीजेंट न्यूज शो होस्ट – बरखा दत्त, ग्रुप एडीटर, एनडीटीवी

कैंडिड वन आन वन न्यूज इंटरव्यूवर – करन थापर, कार्यक्रम ‘डेविल्स एडवोकेट’, सीएनएन-आईबीएन

ट्रस्टेड न्यूज एंकर – डा. प्रणय राय, चेयरमैन, एनडीटीवी नेटवर्क

क्रिएटिव एडीटर इन चीफ – अर्नब गोस्वामी, टाइम्स नाउ

यंग तुर्क – राहुल कंवल, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर, हेडलाइंस टुडे

प्रोफेशनल चेंज एजेंट – समीर मनचंदा, मैनेजिंग डायरेक्टर, जीबीएन

स्ट्रांगेस्ट रीजनल लैंग्वेज न्यूज ब्राडकास्टर – मेम्मेन मैथ्यू, एडीटर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, मनोरमा न्यूज

आउटस्टैंडिंग लाइफटाइम एचीवमेंट्स – रामोजी राव, सीईओ, ईटीवी नेटवर्क

इंटरप्रेन्योर आफ द ईयर – अवीक सरकार, चेयरमैन एमसीसीएस (स्टार न्यूज, स्टार आनंद, स्टार माझा)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...