Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मैनेजमेंट को चूड़ियां भेजेंगे स्ट्रिंगर-रिपोर्टर

प्रबंधन को सेलरी देने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम : ए2जेड न्यूज चैनल के पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के पूर्व और वर्तमान रिपोर्टरों-स्ट्रिंगरों ने अंबाला में आज बैठक करके ए2जेड प्रबंधन को सेलरी न देने के कारण चूड़ियां व सिंदूर भेजने का फैसला लिया है। साथ ही रणनीति बनाने और आगे की कार्यवाही तय करने के लिए पांच सदस्यीय समिति गठिन की गई है। इस समिति में तरुण कपूर (अंबाला), संजीव शर्मा (चंडीगढ़), हेमंत शर्मा (चंडीगढ़-पंचकुला), सोनल गुप्ता (चंडीगढ़) और विनोद खुंगर (कुरुक्षेत्र) रखे गए हैं। कमेटी को अधिकार दिया गया है कि वह दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देने से लेकर ए2जेड प्रबंधन के लोगों का घेराव करने तक की रणनीति तय करे। बैठक में तय किया गया कि आज शाम पांच बजे से अगले 48 घंटे तक का वक्त ए2जेड प्रबंधन को दिया जाए।

अगर इन 48 घंटों में सेलरी का पेमेंट नहीं किया जाता है तो तीनों राज्यों के रिपोर्टरों-स्ट्रिंगरों की तरफ से कमेटी अगली कार्रवाई के लिए फैसला लेगी। बैठक में कहा गया कि ए2जेड के निदेशक आलोक गुप्ता 2 दिसंबर को जो वादे करके गए थे, वो पूरे नहीं हुए। चैनल हेड ज्ञानेंद्र बरतरिया ने भी वादा किया था कि सेलरी सही समय पर दी जाएगी पर उन्होंने खुद ही इस्तीफा दे दिया है। बैठक में तीनों राज्यों के ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर धरनी को भी बुलाया गया था। रिपोर्टरों और स्ट्रिंगरों ने धरनी से पूछा कि आखिर वे उनका वेतन क्यों नहीं दिलवा रहे हैं तो धरनी ने इस मामले में प्रबंधन से हुई बातचीत के आधार पर सेलरी दिला पाने में असमर्थता जताते हुए हाथ खड़े कर दिए।

बैठक में मौजूद एक रिपोर्टर ने बताया कि तीनों राज्यों के स्ट्रिंगर और रिपोर्टर सबसे पहले धरनी का ही घेराव करेंगे क्योंकि प्रबंधन की तरफ से उन्होंने ही सभी की सेलरी दिलाने की जिम्मेदारी ली थी।  ज्ञात हो कि ए2जेड के चंडीगढ़ स्थित तीन राज्यों के आफिस पर पहले ही ताला लग चुका है। यह ताला काम करने वाले रिपोर्टरों ने लगाया है। इनका कहना है कि अगर प्रबंधन सेलरी नहीं देगा तो वे न तो काम करेंगे और न ही काम होने देंगे। आफिस में तालाबंदी संबंधी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं- सेलरी नहीं तो काम नहीं, आफिस में ताला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...