Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

जबलपुर में भास्कर-पत्रिका की जंग में बाहुबली कूदे!

पत्रिका ने भोपाल से एजीएम भदौरिया और उनकी टीम को जबलपुर बुलाया : जबलपुर में दैनिक भास्कर और पत्रिका अखबारों के बीच प्रसार की लड़ाई काफी आगे बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि भास्कर समूह के जबलपुर के डायरेक्टर राकेश अग्रवाल भी सेंटरों पर जाने लगे हैं। यहां अब खेल बाहुबल का भी शुरू हो चुका है। सूत्रों का कहना है कि भास्कर ने प्रसार गिरते हुए देख बाहुबलियों की टीम जबलपुर के मालवीय चौक पर लगा रखी है। इसे देखते हुए पत्रिका ने भी अपने प्रबंधन के शीर्ष लोगों को जबलपुर बुला लिया है। एजीएम वीपीएस भदौरिया को भोपाल से उनकी टीम के साथ जबलपुर बुला लिया गया है।

ये वही भदौरिया हैं जिन्होंने पत्रिका के गढ़ राजस्थान में भास्कर को लांच कराया था और फिर 14 साल बाद भास्कर के गढ़ मध्य प्रदेश में पत्रिका लांच करा रहे हैं और सफलता दिला रहे हैं। उनका साथ एजीएम राजिंद्र दलाल दे रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पत्रिका की लांचिंग के दस दिनों के भीतर ही भास्कर के प्रसार में जबर्दस्त गिरावट के कारण भास्कर प्रबंधन हाकरों को धमका कर कापियां लगवा रहा है। प्रसार की इस लड़ाई में भास्कर और पत्रिका, दोनों अखबारों की कापियां बड़ी संख्या में रद्दी हो रही हैं। भास्कर प्रबंधन ने प्रसार रोकने के लिए दाम पहले ही कम कर दिया है और टैबलायड ‘डीबी स्टार लांच’ कर भास्कर अखबार के साथ निःशुल्क बांट रहा है। हाकरों को 16 पैसे अतिरिक्त कमीशन भी दे रहा है भास्कर। कुल मिलाकर जबलपुर में पत्रिका और भास्कर के बीच प्रसार युद्ध दिनोंदिन तीखा और खतरनाक रूप लेता जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...