Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

अफसरों ने मीडिया सेंटर में चुनाव कराने से मना किया

चुनाव अधिकारी जेपी शुक्ला के घर तंबू लगने से भड़के पत्रकार : उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (यूपीएसएसीसी) के चुनाव से ठीक पहले एक बड़ा विवाद हो गया है। अब तक चुनाव लखनऊ में स्थित एनेक्सी के मीडिया सेंटर में हुआ करता था लेकिन यूपी सरकार के अफसरों ने मीडिया सेंटर में चुनाव कराने से मना कर दिया है। इस कारण चुनाव अधिकारी जेपी शुक्ला ने यूपीएसएसीसी के चुनाव अपने घर के बाहर टेंट लगाकर कराने का फैसला लिया है। आज नामांकन का आखिरी दिन है। पत्रकारों को जब मीडिया सेंटर की बजाय जेपी शुक्ला के घर के बाहर चुनाव कराए जाने की जानकारी मिली तो वे भड़क गए।

कल्याण सिंह की मीडिया सेंटर में हुई प्रेस कांफ्रेंस के बाद बाहर निकले पत्रकारों में गरमागरमी हुई। ढेर सारे पत्रकारों का कहना था कि यदि अधिकारियों ने चुनाव मीडिया सेंटर में कराने से मना कर दिया है तो इसका विरोध किया जाना चाहिए। आखिर मीडिया सेंटर में मीडिया वालों की एक्टिविटी नहीं होगी तो क्या सरकार की होगी? कई पत्रकारों का कहना था कि वे जेपी शुक्ला के घर पर होने वाले निर्वाचन में हिस्सा नहीं लेंगे। अब तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मनमोहन सिंह, योगेश मिश्रा, रामदत्त त्रिपाठी, प्रभात त्रिपाठी, एहतेशाम अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरने वाले हैं। जनरल सेक्रेटरी पद के लिए देवकीनंदन मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी का नाम चर्चा में है। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक आज नामांकन की अन्तिम तिथि है। कल 6 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 जनवरी का दिन नामांकन वापसी के लिये रखा गया है। 10 जनवरी को मतदान होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...