Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ए2जेड न्यूज चैनल चलाने का लाइसेंस नहीं?

ब्यूरो चीफ धरणी तो यही कहते हैं : ए2जेड न्यूज चैनल के हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के ब्यूरो चीफ चन्द्रशेखर धरणी ने जानकारी दी है कि तीनों राज्यों के सभी रिपोर्टरों ने ए2जेड के आईटी इंचार्ज वी.के सिंह द्वारा सभी से सामूहिक इस्तीफा लेने के प्रयास को विफल कर दिया है। रिपोर्टरों ने इस्तीफा न देने का निर्णय लिया है। धरणी के मुताबिक रिपोर्टरों ने ए2जेड के मालिक दीपक गुप्ता और उनके खास लोगों कपूर और त्यागी से मांग की है कि तीन महीने के नोटिस अवधि का भुगतान कंपनी तीन दिनों में करे। अगर 9 जनवरी तक कम्पनी ने भुगतान नहीं किया तो  पत्रकार आन्दोलन को बाध्य होंगे। आंदोलन के तहत सूचना-प्रसारण मंत्रालय के अफसरों -मंत्रियों को ज्ञापन देकर मांग की जाएगी कि गैर-कानूनी रूप से चल रहे ए2जेड चैनल को बंद किया जाए।

धरणी ने बताया कि वर्तमान में ए2जेड प्रबन्धकों को ए2जेड न्यूज चैनल चलाने की अनुमति ही नहीं है। यह लाइसेंस सुदर्शन चैनल/अनन्त के नाम पर होने की चर्चा है। श्रम मंत्रालयों को लिखित जानकारी देने व कानूनी कार्रवाई करने के लिए तीन वकीलों का एक पैनल तैयार किया गया है जिसमें एडवोकेट कौशल (पानीपत), दीपक गुप्ता (चण्डीगढ) तथा हरकेश मनुजा (चण्डीगढ़) शामिल हैं। ये लोग कानूनी बारीकियों का अध्ययन करेंगे। ए2जेड न्यूज चैनल के खिलाफ बनी एक्शन कमेटी के प्रवक्ता कुलवंत शर्मा तथा विनोद खुंगर ने बताया कि हमारा ए2जेड प्रबन्धन से व्यक्तिगत कोई विरोध नहीं है। हमें हमारी मेहनत के पैसे दे दिये जाएं, यही हम चाहते हैं। कुलवंत और विनोद ने बताया कि ब्यूरो चीफ चन्द्रशेखर धरणी के सख्त रूख के कारण प्रबंधन ने अधिकांश पत्रकारों को पेमेन्ट दे दिया है। वीके सिंह ने फुल एण्ड फाइनल पेमेंट पर साइन कराने के जबरी प्रयास किए मगर धरणी व समस्त पत्रकारों ने ऐसा करने से मना कर दिया। कम्पनी को तीन माह का नोटिस पे देने के लिए लिखित में वीके सिंह के हाथों भेज दिया गया है।

कुलवंत और विनोद ने बताया कि ए2जेड का चंडीगढ़ कार्यालय जहां खुला हुआ था, वहां के लैंडलोर्ड ने कम्पनी को भविष्य में किराए पर देने से मना कर दिया तथा भवन अपने कब्जे में ले लिया है। अब ए2जेड का कार्यालय चण्डीगढ़ में नहीं रहा है। कुलवंत और विनोद ने दुनिया के साथ ज्यादती होने पर आवाज उठाने वाले पत्रकारों के साथ ज्यादती होने पर भड़ास4मीडिया द्वारा आवाज उठाने पर आभार व्यक्त किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...