Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मुबारक हो : योगिता-रोहित, नेहा-जितिन, गुंजन-रोहित

कई मीडियाकर्मी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं या फिर बंध चुके हैं। सीएएन-आईबीएन, मुंबई की एंकर योगिता लिमये अपने ही संस्थान के पत्रकार रोहित खिलनानी से ब्याह करने जा रही हैं। रोहित वैसे तो सिंधी हैं और योगिता मराठी लेकिन प्रेम में जात-पात कहां आड़े आता है। साथ काम करते हुए रोहित और योगिता में प्रेम हुआ फिर दोनों ने शादी का इरादा कर लिया। दोनों का पिछले दिनों इंगेजमेंट हो चुका है। इस साल अप्रैल में शादी करने का इरादा है। रोहित मीडिया में दस वर्षों से हैं। वे सीएनएन-आईबीएन से पहले एनडीटीवी में कार्यरत थे। योगिता इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। रोहित और योगिता ने एक ही साथ सीएनएन-आईबीएन ज्वाइन किया था। योगिता एंकरिंग करती हैं तो रोहित फीचर देखते हैं।

सीएनएन-आईबीएन की ही एक और पत्रकार नेहा सेठ भी शादी करने जा रही हैं। वे स्वर्गीय जितेंद्र प्रसाद के पुत्र और पेट्रोलियम राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। युवा नेता जितिन प्रसाद को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। नेता-जितिन की शादी अगले महीने होने की संभावना है। पत्रकार और नेता के बीच शादी का यह पहला मामला नहीं है। एनडीटीवी में रहीं सोनिया सिंह भी मंत्री आरपीएन सिंह से शादी कर चुकी हैं।

इंडिया टीवी के सीओओ पद से इस्तीफा देने वाले रोहित बंसल के बारे में सूचना है कि उन्होंने बीते महीने गुंजन धवन से शादी कर ली है। गुंजन इंडिया टीवी के संस्थापक और संपादक रजत शर्मा की साली हैं। गुंजन इंडिया टीवी में शेयरहोल्डर भी हैं। इस शादी के बाद रोहित बंसल, जो कभी रजत शर्मा के कर्मचारी हुआ करते थे, अब रिश्तेदार बनने के साथ-साथ कंपनी के शेयरहोल्डर भी बन गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...