Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रामकृपाल सिंह नवभारत टाइम्स ज्वाइन करेंगे

रामकृपाल सिंहरामकृपाल सिंह जल्द ही नवभारत टाइम्स ज्वाइन कर सकते हैं। टाइम्स ग्रुप से उनकी बातचीत आखिरी दौर में है। भड़ास4मीडिया को सूत्रों से मिली पुख्ता सूचना के अनुसार त्रिवेणी समूह के चैनल वायस आफ इंडिया के ग्रुप एडीटर पद को टाटा बाय बाय कहने के बाद रामकृपाल कुछ दिन तक एकांतवास में रहे। उसके बाद वे टाइम्स प्रबंधन के संपर्क में आए। अपने करियर का सर्वाधिक समय देश के सबसे बड़े मीडिया हाउस बेनेट कोलमैन के हिंदी अखबार नवभारत टाइम्स के दिल्ली, मुंबई और लखनऊ संस्करणों में देने वाले रामकृपाल बीच में कई वर्षों तक इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ रहे।

इसमें भी खासकर आज तक के साथ। आज तक से ही वे वायस आफ इंडिया लांच करने का जिम्मा  लेकर त्रिवेणी ग्रुप के साथ जुड़े। बाद में वायस आफ इंडिया प्रबंधन से  रोजाना के कामकाज और पत्रकारीय मानदंडों को लेकर हुए मतभेद के बाद उन्होंने चैनल छोड़ने का मन बना लिया।

वायस आफ इंडिया में उनके अधीन एक चैनल के हेड रूप में काम करने वाले रविशंकर को उनकी जगह ग्रुप एडीटर बनाने के प्रबंधन के फैसले के बाद रामकृपाल ने इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों का कहना है कि साफ-सुथरी छवि वाले रामकृपाल सिंह नभाटा में करियर की लंबी पारी खेल चुके हैं इसलिए वे यहां खुद को ज्यादा सहज और कामकाज के लिहाज से स्तरीय माहौल पाते हैं। इसी के चलते उन्होंने वायस आफ इंडिया से इस्तीफा देने के बाद बजाय किसी दूसरे संस्थान में संपर्क करने के,  अपने पुराने और विश्वसनीय मीडिया संस्थान के साथ जुड़ने का फैसला किया।

हालांकि उनके बारे में मीडिया मार्केट में तरह तरह की अफवाहें भी उड़ती रहीं। कोई उन्हें टाइम्स नाउ के हिंदी चैनल का हेड बताता रहा तो कोई आज तक में वापसी की बात कहता रहा। पर भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि वे अगले कुछ दिनों में नवभारत टाइम्स में ज्वाइन कर सारी कयासबाजियों पर विराम लगा देंगे। इस पूरी खबर की पुष्टि के लिए भड़ास4मीडिया ने रामकृपाल सिंह से उनके मोबाइल पर फोन कर संपर्क साधने की कोशिश की  पर संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...