Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भाजपा की बर्बादी की वजह आडवाणी : करिया मुंडा

लोकसभा उपाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता करिया मुंडा ने भाजपा के बर्बाद होने की वजह लालकृष्ण आडवाणी  और उनकी नीतियों को बताया। उन्होंने कहा कि आडवाणी अपने कुछ खास सलाहकारों व रणनीतिकारों की गलती की वजह से प्रधानमंत्री नहीं बन सके। श्री मुंडा ने भाजपा की बर्बादी का कारण पार्टी में बाहरी लोगों के घुसपैठ को भी माना। श्री मुंडा ने यह रहस्योदघाटन लोकसभा उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार  देश के एकमात्र बहुभाषी पुरबिया चैनल “हमार टीवी” के ख़ास कार्यक्रम “हमार बातचीत” में किया।

इस कार्यक्रम को विस्तृत तौर पर शनिवार, 9 जनवरी, दोपहर 12 बजे और रविवार, 10 जनवरी को रात्रि 8 बजे “हमार टीवी” पर देखा जा सकता है। “हमार बातचीत” को कुमार राकेश प्रस्तुत कर रहे हैं। कार्यक्रम के निर्माता दिलीप सिंह हैं। झारखंड निवासी लोकसभा उपाध्यक्ष ने झारखंड के बारे में चर्चा करते हुये कहा कि यह प्रदेश गठन के बाद से ही  राजनेताओ और नौकरशाहो के शोषण का शिकार होता रहा है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए एक सामूहिक व समग्र सोच की जरूरत है। इसके अलावा झारखंड में शिबू सरकार के गठन की मजबूरी, न्यायपालिका में ब्राहमणों के वर्चस्व संबंधी संसदीय समिति की रिपोर्ट, लोकसभा कार्यवाही में सांसदो की अरुचि, स्वंय के मुख्यमंत्री ना बनने का दर्द सहित कई समसामयिक मसलों पर खुलकर चर्चा की। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...