Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सपा में कोई कैकेयी है : अमर सिंह

अमर सिंह ने न्यूज़ 24 से दुबई से फोन पर बातचीत में साफ कर दिया कि उनका समाजवादी पार्टी के छोडे़ पदों पर वापस आने का कोई इरादा नहीं है। जब अमर सिंह से समाजवादी पार्टी के महासचिव और मुलायम सिंह यादव के भाई राम गोपाल यादव की उन पर की गई टिप्पणियों पर पूछा गया तो अमर सिंह ने कहा-“अगर मुलायम सिंह और राम गोपाल जी हमें आदेश दें तो हम राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के लिए भी तैयार हैं। मुझे रामगोपाल की टिप्पणियों का गहरा दुख है। उनकी कल की गई टिप्पणियों ने मुझे बहुत आहत और दुखी किया है।” जब अमर सिंह से पूछा गया कि ऐसा लगता है कि मुलायम सिंह का पूरा परिवार उनके खिलाफ हो गया है, तो अमर सिंह ने अपने को राजनीतिक वनवास में बताकर कहा कि- ”मुझे पता नहीं कि समाजवादी पार्टी में कौन कैकेयी है जो ये सब करवा रहा है।”

अमर सिंह ने साफ कहा कि “मुझे अभी तक मनाने की मुलायम सिंह ने कोई कोशिश नहीं की है”. उन्होंने ये भी कहा कि, “वैसे मुझे नहीं लगता कि मुलायम सिंह को मुझे मनाने की कोई कोशिश करनी चाहिए” लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि “मेरा मुलायम सिंह जी से सीधा संवाद आज कल नहीं हो रहा है। मेरी मुलायम सिंह से पहली जनवरी को बात हुई थी, उन्हें हमने दल के मुखिया और परिवार के बडे़ होने के रूप में नए साल की बधाई दी थी। उसके अलावा मुलायम सिंह जी ने मुझसे कोई बात नहीं की है।” एनसीपी में जाने की अटकलों पर अमर सिंह ने कहा कि “शरद पवार जी से मेरे अच्छे संबंध हैं, इससे मैं इनकार नहीं करता लेकिन मैं ईश्वर की शपथ खा कर कहता हूं कि मेरी शरद पवार जी से अभी तक कोई बात नहीं हुई है।” प्रेस रिलीज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...