Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका को 5 ने कहा बाय, अमर उजाला में वीपी बने चुग

पंजाब केसरी, जयपुर से दो जुड़े : दुआ का इस्तीफा व जगदीश का तबादला : पत्रिका समूह से पांच लोगों के इस्तीफा की खबर है. राजस्थान पत्रिका, जयपुर से इस्तीफा देकर एचएस चुग ने अमर उजाला, नोएडा में वाइस प्रेसीडेंट मार्केटिंग के पद पर ज्वाइन किया है. वे दैनिक भास्कर, इंदौर  के यूनिट हेड रह चुके हैं. बाद में उन्होंने पत्रिका, इंदौर में जनरल मैनेजर के रूप में ज्वाइन किया था पर उनका तबादला जयपुर कर दिया गया. तबादला रास  न आने पर उन्होंने इस्तीफा देकर अमर उजाला के साथ दिल्ली में नई पारी शुरू की है. 

पंजाब केसरी, जयपुर से दो जुड़े : दुआ का इस्तीफा व जगदीश का तबादला : पत्रिका समूह से पांच लोगों के इस्तीफा की खबर है. राजस्थान पत्रिका, जयपुर से इस्तीफा देकर एचएस चुग ने अमर उजाला, नोएडा में वाइस प्रेसीडेंट मार्केटिंग के पद पर ज्वाइन किया है. वे दैनिक भास्कर, इंदौर  के यूनिट हेड रह चुके हैं. बाद में उन्होंने पत्रिका, इंदौर में जनरल मैनेजर के रूप में ज्वाइन किया था पर उनका तबादला जयपुर कर दिया गया. तबादला रास  न आने पर उन्होंने इस्तीफा देकर अमर उजाला के साथ दिल्ली में नई पारी शुरू की है. 

राजस्थान पत्रिका, इंदौर से सोनल शर्मा और कुणाल किशोर ने इस्तीफा दे दिया है. ये दोनों सिटी पुलआउट में सब एडिटर / रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे  थे. कार्टूनिस्ट जगदीश वाणी और टीना सुराना ने तबादला किए जाने से नाराज होकर पत्रिका से इस्तीफा दे दिया है. ये दोनों जयपुर में कार्यरत थे. टीना का तबादला अजमेर और वाणी का इंदौर किया गया था.

पंजाब केसरी, जयपुर के साथ दो लोगों ने नई पारी शुरू की है। ये हैं विमलेश शर्मा और डीसी जैन। राजस्थान पत्रिका, जयपुर से इस्तीफा देने वाले विमलेश ने पंजाब केसरी, जयपुर में बतौर चीफ सब एडिटर ज्वाइन किया है. दैनिक नवज्योति, जयपुर के डीसी जैन ने पंजाब केसरी, जयपुर के साथ काम शुरू कर दिया है. जैन दैनिक भास्कर समेत कई अखबारों में काम कर चुके हैं.

चंडीगढ़ से मिली जानकारियों के अनुसार राज्यसभा के सदस्य बनाए गए दी ट्रिब्यून के चीफ एडिटर एचके दुआ ने अपने सहयोगियों की एक बैठक बुलाकर संपादक पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. सहकर्मियों ने दुआ साहब को भावभीनी विदाई दी. उधर, दैनिक भास्कर, चंडीगढ़ में कार्यरत चीफ सब एडिटर जगदीश त्रिपाठी का तबादला भास्कर की पानीपत यूनिट कर दिया गया है. जगदीश त्रिपाठी भास्कर से पहले दैनिक जागरण, नोएडा में कार्यरत थे. एक अन्य सूचना के मुताबिक दैनिक भास्कर, अंबाला से नवनीत शर्मा और कपिल अग्रवाल इस्तीफा देकर आज समाज, अंबाला के हिस्से बन गए हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...