Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

पत्रकार डा. हनुमान गालवा की दो किताबें प्रकाशित

[caption id="attachment_16788" align="alignleft"]डा. हनुमान गालवाडा. हनुमान गालवा[/caption]राजस्थान पत्रिका समूह के अखबार डेली न्यूज, जयपुर में संपादकीय पृष्ठ पर सेवारत डॉ. हनुमान गालवा की दो किताबें प्रकाशित हुई हैं. एक है ‘आम आदमी और सूचना का अधिकार’ और दूसरी पुस्तक है ‘बहादुर बच्चे’. रचनात्मक एवं खोजपूर्ण पत्रकारिता के लिए राज्य के शिखर सम्मान माणक अलंकरण-1998 से सम्मानित डा. हनुमान की किताब ‘आम आदमी और सूचना का अधिकार’ में सूचना के अधिकार से संबंधित जानकारी सरल और सहज रूप से दी गई है.

डा. हनुमान गालवाराजस्थान पत्रिका समूह के अखबार डेली न्यूज, जयपुर में संपादकीय पृष्ठ पर सेवारत डॉ. हनुमान गालवा की दो किताबें प्रकाशित हुई हैं. एक है ‘आम आदमी और सूचना का अधिकार’ और दूसरी पुस्तक है ‘बहादुर बच्चे’. रचनात्मक एवं खोजपूर्ण पत्रकारिता के लिए राज्य के शिखर सम्मान माणक अलंकरण-1998 से सम्मानित डा. हनुमान की किताब ‘आम आदमी और सूचना का अधिकार’ में सूचना के अधिकार से संबंधित जानकारी सरल और सहज रूप से दी गई है.

पुस्तक 11 अध्यायों में विभक्त है। भूमिका राजस्थान पत्रिका के रीडर्स एडिटर आनंद जोशी ने लिखी है. पुस्तक को आम आदमी के साथ पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बनाया गया है. पत्रिका प्रकाशन, जयपुर से प्रकाशित इस किताब का दाम (पेपरबैक) 70 रुपये है. किताब का दूसरा संस्करण अभी हाल में ही प्रकाशित किया गया है.

दूसरी किताब ‘बहादुर बच्चे’ में राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित बच्चों की शौर्य गाथाओं को संकलित किया गया है. यह भी पत्रिका प्रकाशन की ओर से प्रकाशित है. पुस्तक में राजस्थान के उन 25 बालक-बालिकाओं की शौर्य गाथाओं को रोचक कहानी के रूप में रूप में पेश किया गया है, जिन्हें साहस और सूझबूझ के लिए राष्ट्रीय वीरता पुस्कार से सम्मानित किया गया है. किताब का दाम (पैपरबैक) 60 रुपये है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. purva

    January 22, 2010 at 7:50 am

    ye to btaye ki iske liye hanuman ji ko kya rolty mili. mili bhi hai ya nahi is bare me bhi to likhe

  2. vikram dutt jodhpur

    January 23, 2010 at 2:42 am

    galava ji meri taraf se ghero badhaiya…………….

  3. ajeet rathore

    February 24, 2010 at 5:34 am

    respected galwa g ko deron shubkamnaye
    asha ha patrakarita ke liye aise hi nai rah aage banate rahenge

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...