Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक भास्कर, दिल्ली से जुड़े जवाहरलाल कौल!

अभिनव पीटीआई से कार्यमुक्त : अमर उजाला, लखनऊ के दो वरिष्ठों का काम बदला : तीन सूचनाएं हैं. जनसत्ता फेम वरिष्ठ पत्रकार जवाहर लाल कौल के बारे में खबर है कि वे दैनिक भास्कर, दिल्ली में वैल्यू एडिशन एडिटर के बतौर बैठने लगे हैं. सूत्रों के मुताबिक अखबार में छपने वाली खबरों भाषा और तेवर-कलेवर को धारधार बनाने का काम जवाहर लाल कौल देखेंगे. उनके अनुभवों और विद्वता का लाभ उठाने के लिए भास्कर ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है. उधर, कुछ लोगों का कहना है कि जवाहर लाल कौल की आधिकारिक तौर पर नियुक्ति नहीं की गई है. वे सलाहकार के बतौर कुछ घंटों के लिए अखबार में अपना योगदान देंगे.

खबर है कि पीटीआई, लखनऊ में बतौर रिपोर्टर कार्यरत अभिनव पांडेय को इस्तीफा देना पड़ा है. सूत्रों के मुताबिक किसी खबर पर हुए विवाद को बाद प्रबंधन ने अभिनव पर कार्रवाई का फैसला किया. अभिनव पीटीआई में कांट्रैक्ट पर सेवारत थे.

एक अन्य सूचना के मुताबिक अमर उजाला, लखनऊ के दो वरिष्ठों के कामकाज में बदलाव किया गया है. सीनियर न्यूज एडिटर संजय श्रीवास्तव को प्रादेशिक इंचार्ज उर्फ रीजनल कोआर्डिनेटर बना दिया गया है. रीजनल कोआर्डिनेटर का काम देख रहे सियाराम पांडेय को जनरल डेस्क पर भेजा गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...