Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

…गांव में हवेली सुनसान, शहर में छोटी मुकी मकान…

[caption id="attachment_16816" align="alignright"]मनोज भावुकमनोज भावुक[/caption]गणतन्त्रा दिवस कविता-उत्सव : दिल्ली सबको अपनाती है। यहॉ एक चौथाई मैथिली-भोजपुरी भाषी है। दिल्ली उन्हें अपना समझती है। उनके भाषा और संस्कृति का सम्मान करती है और वे लोग भी दिल्ली को अपना शहर मानते हैं।  मुम्बई को दिल्ली से सबक लेना चाहिए।  ये बातें 24 जनवरी 2010, आई सी सी आर सभागार, आजाद भवन में मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली द्वारा आयोजित गणतन्त्रा दिवस कविता-उत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि भाषा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री, दिल्ली किरण वालिया ने कही।

मनोज भावुकगणतन्त्रा दिवस कविता-उत्सव : दिल्ली सबको अपनाती है। यहॉ एक चौथाई मैथिली-भोजपुरी भाषी है। दिल्ली उन्हें अपना समझती है। उनके भाषा और संस्कृति का सम्मान करती है और वे लोग भी दिल्ली को अपना शहर मानते हैं।  मुम्बई को दिल्ली से सबक लेना चाहिए।  ये बातें 24 जनवरी 2010, आई सी सी आर सभागार, आजाद भवन में मैथिली-भोजपुरी अकादमी, दिल्ली द्वारा आयोजित गणतन्त्रा दिवस कविता-उत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि भाषा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री, दिल्ली किरण वालिया ने कही।

इस अवसर पर मॉरिशस से आई साहित्यकार सरिता बुद्वू ने मॉरिशस में भोजपुरी के दशा-दिशा का जिक्र करते हुए वहॉ का एक लोक गीत भी सुनाया।  कविता-उत्सव की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि प्रो. केदार नाथ सिंह और मंच संचालन वरिष्ठ व्यंग्यकार डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने किया।  केदार नाथ सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि “भोजपुरी साहित्य में मनोज भावुक जैसे युवा कवियों को आगे लाना चाहिए। युवा साहित्यकारों का आगे आना भोजपुरी साहित्य के हित में है। मैथिली-भोजपुरी अकादमी अगली बार केवल युवा कवियों का ही एक कवि सम्मेलन आयोजित करें।”

अकादमी के सचिव डॉ रवीन्द्र नाथ श्रीवास्तव परिचयदास ने डॉ केदार नाथ सिंह की बातों का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि बहुत जल्दी हम युवा कवि सम्मेलन आयोजित करेंगे। कड़ाके की ठण्ड और कुहासे को चीर-फाड़कर आए सुधी दर्शकों ने मैथिली-भोजपुरी के लगभग दो दर्जन कवियों को सुना। हर ढंग और हर विधा की कविता पढ़ी गई। हास्यावतार पण्डित कुबेर नाथ मिश्र विचित्रा छाए रहें। विचित्रा ने “गुलाबी रंग में तहरी कवन इ भेद हो जाला कि तनिको मुस्कुरा देलू त दिल में छेद हो जाला”,  से शुरू होकर बागी बलिया की महिमा का बखान तक किया। नाटककार महेन्द्र प्रसाद सिंह ने अपनी कविता बोनस में हास्य व्यंग के माघ्यम से जिन्दगी की जीजिविषा को बताया।

मैथिली कवि रमण कुमार सिंह ने दिल्ली की हालत पर मारक कविता कही। फिर छन्दबद्व और लयबद्व कविता लेकर आए भोजपुरी के जाने माने गजलकार मनोज भावुक। भावुक जितना अच्छा लिखते है, उससे भी अच्छा गजल कहते है – “भंवर में डूबियो के आदमी उबर जाला, मरे के बा त उ दरिया किनारे मर जाला” और एक दोहा “पडल हवेली गॉव में भावुक बा सुनसान, लइका खोजे शहर में छोटी मुकी मकान” से भावुक ने समा बॉध दिया।

मैथिली कवियों में गंगेश गुंजन का जवाब नहीं। इग्नु के प्रो शत्रुघ्न कुमार की कविता अम्मा ने दिल को छू लिया। अलका सिंहा और परिचय दास की कविताएं सोचने को मजबूर करती है और श्रोता को आस्वाद से परे ले जाती है। प्रमोद तिवारी ने मधुर स्वर में पारम्परिक घुन पर अपनी रचना सुनाई। चन्द्रदेव यादव, राधेश्याम तिवारी, विश्वनाथ यादव, नचिकेता, कामिनी कामायनी, तारानन्द वियोगी, मंजर सुलेमान, रविन्द्र लाल दास, शेपफालिका वर्मा, सारंग कुमार और सुस्मिता पाठक आदि कवि भी खूब जमें।

खचाखच भरे इस सभागार में न सिपर्फ मैथिली-भोजपुरी बल्कि पंजाबी, बंगाली, सिधी और अन्य भोजपुरी-मैथिली प्रेमी भी मौजूद थे। अकादमी के सचिव परिचय दास ने ध्न्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इधर मैंने कई अन्य अकादमियों का उत्सव देखा पर इनमें मैथिली-भोजपुरी अकादमी का कविता-उत्सव सर्वोत्तम रहा। कार्यक्रम के अन्त में भोजपुरी समाज के अघ्यक्ष अजित दूबे ने अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत जल्दी भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर लिया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Shobhit Jindal, Zoom Mumbai

    January 27, 2010 at 12:00 pm

    Nice One

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...