अमर उजाला में कई बदले, करन रमानी अब भास्कर में
अमर उजाला से कुछ विकेट जल्द ही गिरने के आसार हैं। मनीष मिश्रा के इस्तीफे के बाद अमर उजाला के दिल्ली ब्यूरो से एक बड़े पत्रकार के जल्द ही इस्तीफा देने की खबर है।
अमर उजाला, गुड़गांव में कई तरह के फेरबदल किए गए हैं। यहां के रिपोर्टर प्रकाश सिंह राठौर का तबादला अमर उजाला के पलवल ब्यूरो में किया गया है। पलवल में कार्यरत विजय त्रिपाठी को नोएडा भेजा गया है।
अमर उजाला, गुड़गांव में कार्यरत रिपोर्टर गिरिजा शंकर शुक्ला का तबादला अमर उजाला के गाजियाबाद संस्करण के लिए किया गया है। गाजियाबाद से कुंदन तिवारी को गुड़गांव भेजा गया है। यशलोक सिंह को प्रमोट करके अब रिपोर्टर बनाया गया है।
नई दुनिया, बिलासपुर के मार्केटिंग में कार्यरत करन रमानी ने यहां से इस्तीफा दे दिया है और अब बिलासपुर में ही दैनिक भास्कर में ज्वाइन करने जा रहे हैं।











