Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

कुछ मीडियाकर्मी छवि खराब कर रहे हैं : निशंक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कुंभ मेले की व्यवस्थाओं में कुछ परेशानी मीडियाकर्मियों को कवरेज के दौरान होती है तो उन्हें संयम बरतते हुए कार्य करना होगा ताकि किसी भी प्रकार का विवाद पैदा न हो सके। उन्होंने कहा कि सदी के पहले और दुनिया के विशाल कुंभ मेले को यादगार बनाने के लिये प्रयास किये गये हैं। अभी तक का प्रयास सफल है पर अभी परीक्षा की घड़ी बाकी है। विशाल कुंभ मेले के कवरेज को मीडिया के लिये हाईटेक मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिये 100 कम्प्यूटर सहित वह सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं जोकि इलेक्ट्रानिक चैनलों व प्रिंट मीडिया को आवश्यकता होती है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कुंभ मेले की व्यवस्थाओं में कुछ परेशानी मीडियाकर्मियों को कवरेज के दौरान होती है तो उन्हें संयम बरतते हुए कार्य करना होगा ताकि किसी भी प्रकार का विवाद पैदा न हो सके। उन्होंने कहा कि सदी के पहले और दुनिया के विशाल कुंभ मेले को यादगार बनाने के लिये प्रयास किये गये हैं। अभी तक का प्रयास सफल है पर अभी परीक्षा की घड़ी बाकी है। विशाल कुंभ मेले के कवरेज को मीडिया के लिये हाईटेक मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। मीडियाकर्मियों की सुविधा के लिये 100 कम्प्यूटर सहित वह सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं जोकि इलेक्ट्रानिक चैनलों व प्रिंट मीडिया को आवश्यकता होती है।

उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया कर्मियों द्वारा भारतीय संस्कृति की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। सरकार इसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। हरकी पैड़ी क्षेत्र पर कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों को एक अनुबंध भरना होगा जिसके बाद ही उन्हें हरकी पैड़ी क्षेत्र में कवरेज करने की अनुमति प्रदान की जायेगी। यदि अनुबंध के विपरीत कार्य किये गये तो उनके खिलापफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा। यदि मीडिया कर्मी को किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो उसकी जानकारी वह प्रशासनिक अधिकारी को दे सकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मियों की परेशानियों को दूर करने के संबंध में एक कमेटी का गठन कर उसमें स्थानीय पत्रकारों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने मेलाधिकारी को निर्देश दिये कि समय-समय पर मीडियाकर्मियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिये बैठक भी आयोजित करें।

हरिद्वार से स्वतंत्र शिवा की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Vimal

    January 28, 2010 at 10:19 am

    Muje bara afsos hai ki Yashwant ji ne ye khabar to prakashit kar di lekin ye khabar prakashit nahi ki kee P7 News Channel ki mother company PACL ne Thar deseart me ek land purchase ki hai jo wiwadit hai aur jo national security act ka violation hai, jis par sarkar ne MHA ke through ek high level inquary setup kar di hai. Ab logo ko samaj me aayega ki P7 News Channel lane ke piche kya maksad tha, isi prakar PACL ka karipan 1000 Cr ka scam pahale bhi hai evam ye Public deposit ka kaam bhi karte hai jo RBI se approved nahi hai. Ab mafia is taraha se media ka use apni sefty ke liye kar rahe hai. Yashwant bhai hakikat chapiye, ad chal raha hai P7 ka aapke website ka iska matlab ye nahi ki aap bik gaye hai.

  2. chandan kumar jha mobile-09720164110

    January 28, 2010 at 1:02 pm

    nishank ji ka khelaf na lekho aur na bolo nahe to cm sahab naraj ho jaynga

  3. nutan kumar

    January 29, 2010 at 12:40 am

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निशंक और उनकी सरकार के लिए महाकुँभ एक कामधेनु गाय की तरह है। जिसको दुहने में उनकी सरकार बाकी सारे इंतजाम भूल गई है। निशंक जी का अतीत कभी चमकदार नही रहा है,ये हर कोई जानता है। महाकुंभ के बाद प्रवर्तन निदेशालय का छापा मरवा दीजिए,पता चल जाएगा कि वहां कितने मधु कोड़ा मौज कर रहे हैं।

  4. BAIBHAV

    January 29, 2010 at 3:07 am

    निशंक महोदय काफी कुछ सही कह रहे हैं। मैं भी टीवी पत्रकार हूं और दो दिन के लिए शुरुआत में कुंभनगरी गया था। वहां जो मीडिया सेंटर बना है वो वाकई काबिले तारीफ है। हर सुविधा दी गई है वहां। ये अलग बात है कि किसी समय मशीन धीमी हो जाती है और पत्रकार भड़क जाते हैं। ये शत प्रतिशत सही है कि कुछ छुटभैये पत्रकार (गुंडे टाइप) वहां धमाल मचा देते हैं। अपनी आंखों देखी लिख रहा हूं। शराब के नशे में चूर एक दबंग स्ट्रिंगर महोदय ने मेरे सामने ही वहां मीडिया सेंटर के लोगों को गालियां दी।

  5. Vasant Joshi

    January 29, 2010 at 4:36 am

    डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का अतीत कभी सही नही रहा है। वहां न जान कितने मधु कोड़ा मौज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...