Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पत्रकारों को गरियाता था, लाइन हाजिर हुआ दरोगा

रिपोर्ट दर्ज करने की उठी मांग : सोनभद्र के पिपरी थाना परिसर में शुक्रवार को सतीश चन्द्र शर्मा नामक एक दरोगा पत्रकारों से बात करते-करते अचानक आक्रामक हो गया। सामने बैठे भारतदूत समाचार पत्र के पत्रकार शारदा को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। इस पर जब वरिष्ठ पत्रकार शेख जलालुद्दीन ने बीच-बचाव करना चाहा तो उन्हें भी गालियां दी। इससे वहां मौजूद आधा दर्जन पत्रकार हक्का-बक्का रह गये। पत्रकारों को गाली देते-देते  अचानक दरोगा वर्तमान सरकार पर भी अशोभनीय टिप्पणियां करने लगा। इस अप्रत्याशित हरकत की सूचना रेणुकूट व पिपरी के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक को दी।

एस.पी. ने तत्काल मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक को भेजा। वहां पहुंचने पर एएसपी ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसपी को अवगत कराया। कप्तान ने दरोगा सतीश चन्द्र शर्मा को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। इस मामले को लेकर प्रेस क्लब सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय पर शनिवार को बैठक की गई। बैठक में विचार व्यक्त किया गया कि लाइन हाजिर करना किसी दण्ड की श्रेणी में नहीं आता। ऐसे में उक्त दरोगा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। ऐसे ही दरोगाओं के चलते संविधान की मर्यादाओं को ठेस पहुंचती है, वर्दी और सरकार की छवि भी धूमिल होती है। इसकी लिखित शिकायत एसपी समेत पुलिस विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों से करने का निर्णय लिया गया। ज्ञात हो कि सोनभद्र में कई निर्दोष पत्रकार पुलिस के उत्पीड़न का पूर्व में शिकार हो चुके हैं। बैठक में जुल्फेकार हैदर खॉं, अशोक, असीम चौधरी, राम प्रसाद यादव, सुरेश, राकेश मिश्रा, कौशल शर्मा, गिरीश पाण्डेय, राजेश यादव, जलाल हैदर खां, विजय कान्त मिश्रा समेत कई लोग मौजूद थे।

सोनभद्र से विजय विनीत की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. siddu

    February 8, 2010 at 7:48 am

    yeh to galat baat hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...