Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकारिता के बचवा लोग का ग्लैमर-शो देखिए

यह तस्वीर है संत जेवियर्स कालेज, रांची के पत्रकारिता विभाग की. एक दुखी आत्मा ने भड़ास4मीडिया के पास भेजा है. उस आत्मा को तकलीफ इस बात की है कि अगर पत्रकारिता के शिशु यही सब हरकत करके ट्रेंड हो रहे हैं तो भविष्य में ये संपादक बनेंगे तो क्या करेंगे? पत्रकारिता विभाग अगर इन्हें ग्लैमर और रोमांस का पाठ पढ़ा रहा है तो इनका नैतिक चरित्र कैसे ऊंचा और उम्दा रह सकता है. वे आगे लिखते हैं-

यह तस्वीर है संत जेवियर्स कालेज, रांची के पत्रकारिता विभाग की. एक दुखी आत्मा ने भड़ास4मीडिया के पास भेजा है. उस आत्मा को तकलीफ इस बात की है कि अगर पत्रकारिता के शिशु यही सब हरकत करके ट्रेंड हो रहे हैं तो भविष्य में ये संपादक बनेंगे तो क्या करेंगे? पत्रकारिता विभाग अगर इन्हें ग्लैमर और रोमांस का पाठ पढ़ा रहा है तो इनका नैतिक चरित्र कैसे ऊंचा और उम्दा रह सकता है. वे आगे लिखते हैं-

‘आज जिस तरह भौतिकवाद में लोग धीरे-धीरे धंसते जा रहे हैं, वैसे ही पत्रकारिता के नवसिखवा छात्र भी नैतिकता को छोड़ ग्लैमर व रोमांस की दुनिया में जीते हुए भौतिकतावादी दिनचर्या के बीच पढ़ाई में रोमांटिक रिपोर्टिंग सीख रहे हैं. 30 जनवरी को सन्त जेवियर्स कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग का फेशर्स डे कार्यक्रम डॉ कामिल बुल्के पथ पर स्थित सन्त जोसेफ क्लब में रखा गया. पत्रकारिता के नवसिखवा छात्र-छात्राओं ने ग्लैमर का खूब प्रदर्शन किया. फेयरवेल के बहाने छात्रों से फैशन के जलवे दिखाने को कहा गया. युवतियों के गले और कमर पर हाथ रखे युवक किसी रोमांटिक फिल्म के नायक-नायिका लग रहे थे. लड़कियों को गोद में उठाये युवकों ने अपने गुरुजनों की भी परवाह नहीं की. समारोह में ही शराब और सिगरेट का दौर चला. छात्र-छात्राओं को मस्त होते देख सन्त जेवियर्स कॉलेज पत्रकारिता विभाग के एचओडी वाल्टर भेंगरा ने मौके से खिसक लेने में ही भलाई समझी. उक्त कार्यक्रम में आई-नेक्स्ट अखबार के फोटोग्राफर ने फोटो पोज के लिए छात्र-छात्राओं को खूब उकसाया और रोमांटिक से रोमांटिक मुद्रा बनाने को कहा. पत्रकारिता विभाग के छात्रों का कार्यक्रम देख कर ऐसा नहीं लग रहा था कि ये किसी मर्यादित कॉलेज के छात्र है. प्रतीत हो रहा था कि यह किसी फिल्म या फैशन शो का कोई कार्यक्रम है, जहां हर तरह की छूट है.’

दुखी आत्मा ने अपना नाम न प्रकाशित करने का आग्रह किया है पर उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे को उठाया जाए ताकि आगे से ऐसी हरकत पत्रकारिता विभाग के बचवा लोग न करें.

आपको क्या लगता है, आज के दौर में अगर पत्रकारिता के छात्र-छात्रा खुलेपन के साथ जीते हैं तो इसमें कोई ऐतराज की बात है? या यह आशंका है कि इस खुलेपन के कारण इनका चरित्र कमजोर रह जाएगा जिससे इन्हें अपने करियर में नैतिकता व सरोकार से कोई मतलब नहीं होगा, सिर्फ भौतिक सुखों के लिए ये सक्रिय रहेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Shishir Kumar Das

    January 30, 2010 at 11:04 am

    It’s really tragic for Journalism.Now a day youth only running behind glamour, which is not good specially journalism students should’nt do these short of things.!!
    Regards
    —————
    shishir kumar das
    Kushabhau Thakre University & Mass-Communication,Raipur,Chhattisgarh

  2. ajit

    January 30, 2010 at 11:06 am

    इन दुखी आत्माओ से बचने मे ही भलाई है, यशवंत भाई. झारखण्ड मे ऐसी दुखी आत्माओ कि भरमार है, जो खुद तो यही सब करते है, लेकिन किसी दुसरे को ऐसा करते देख उन्हें नैतिकता कि याद आने लगती है. इस मसले पर बहस कि पूरी गुंजाईश है. पर क्या अच्छे घरो के छात्रों कि ऐसी तस्वीर प्रकाशित करना ठीक है … जरा सोचियेगा

  3. आधुनिक

    January 30, 2010 at 11:08 am

    क्यों, ये जो कर रहे हैं, वह मानकर ही तो कर रहे हैं कि इस मुद्रा की तस्वीरें लोकल अखबारों में छपेंगी. खबर में भी है कि अति आधुनिक आई-नेक्स्ट टैबलायड का टैबलेट टाइप फोटोग्राफर बचवा लोग को उकसा उकसा कर गले मिलन की तस्वीरें उतार रहा था. बचवा लोग अगर कपड़ा उतारने में नहीं हिचक रहे तो उनकी करतूत के बारे में खबर प्रकाशित किए जाने में का दिक्कत बा.

  4. amit garg

    January 30, 2010 at 12:00 pm

    मुझे लगता है इस प्रकार के कार्यक्रमों में कोई दिक्कत नहीं है, बशर्ते की सीमाओं का सभी को भान रहे. हालाँकि, यह तस्वीरें इन बच्चों के बालपन को भी बयां कर रही हैं, इस मुद्दे पर एक सारगर्भित बहस की जरुरत है न की व्यक्तिगत छीटाकशी की.

    अमित गर्ग
    राजस्थान पत्रिका, बेंगलुरु.

  5. एक पत्रकार

    January 30, 2010 at 12:01 pm

    ये मामला वैसा ही है कि साधु का चोला ओढ़ कर किसी महिला का शोषण करो, लेकिन बीयर बार में जानेवाला कितना भी स्वच्छ क्यों न हो, कहलायेगा दारूबाज ही। अब किसे पता कि बराक ओबामा ने कभी किसी परायी स्त्री के साथ किसी पार्टी में कॉलेज के दिनों में डांस किया होगा या नहीं, लेकिन उनके पुरुषार्थ ने आज उन्हें दुनिया का सिरमौर बनाया न? कहने का अर्थ सिर्फ इतना ही है कि दो विपरीत लिंगियों के परिचय-परिसम्मिलन को अनैतिक घोषित कर किसी भी पेशे के खिलाफ करार देना मेरे हिसाब से गैरवाजिब है। और मेरी गुजारिश भड़ास4मीडिया के एडिटर से यह है कि वह पेशे से इतर कोई भी व्यक्तिगत आक्षेप के साथ तस्वीर न छापें। आपके इस साइट में तस्वीर छप जाने से इन युगलों की मानसिकता पर कितना विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसका अंदाजा शायद आपको नहीं होगा। कहने का अर्थ सिर्फ इतना ही है कि ऐसे व्यक्तिगत पलों के छायाचित्रों को किताबों के बीच ही रहने दें।

  6. rajesh sinha

    January 30, 2010 at 12:04 pm

    AESI TASVIR CHAPNA BHI ANAITIK HAI.

  7. सचिन खरे

    January 30, 2010 at 12:04 pm

    आदमीं बन जाओ…

    भारत माता ने अपने घर में जन-कल्याण का जानदार आँगन बनाया. उसमें शिक्षा की शीतल हवा, स्वास्थ्य का निर्मल नीर, निर्भरता की उर्वर मिट्टी, उन्नति का आकाश, दृढ़ता के पर्वत, आस्था की सलिला, उदारता का समुद्र तथा आत्मीयता की अग्नि का स्पर्श पाकर जीवन के पौधे में प्रेम के पुष्प महक रहे थे ।

    सिर पर सफ़ेद टोपी लगाये एक बच्चा आया, रंग-बिरंगे पुष्प देखकर ललचाया. पुष्प पर सत्ता की तितली बैठी देखकर उसका मन ललचाया, तितली को पकड़ने के लिए हाथ बढाया, तितली उड़ गयी. बच्चा तितली के पीछे दौड़ा, गिरा, रोते हुए रह गया खडा ।

    कुछ देर बाद भगवा वस्त्रधारी दूसरा बच्चा खाकी पैंटवाले मित्र के साथ आया. सरोवर में खिला कमल का पुष्प उसके मन को भाया, मन ललचाया, बिना सोचे कदम बढाया, किनारे लगी काई पर पैर फिसला, गिरा, भीगा और सिर झुकाए वापिस लौट गया, कोने मे खड़ा चुपचाप सब देखता रहा ।

    तभी चक्र घुमाता तीसरा बच्चा अनुशासन को तोड़ता, शोर मचाता घर में घुसा और हाथ में हँसिया-हथौडा थामे चौथा बच्चा उससे जा भिड़ा. दोनों टकराए, गिरे, कांटें चुभे और वे चोटें सहलाते सिसकने लगे ।

    हाथी की तरह मोटे, अक्ल के छोटे, कुछ बच्चे एक साथ धमाल मचाते आए, औरों की अनदेखी कर जहाँ मन हुआ वहीं जगह घेरकर हाथ-पैर फैलाये. धक्का-मुक्की में फूल ही नहीं पौधे भी उखाड़ लाये ।

    कुछ देर बाद भारत माता घर में आयीं, कमरे की दुर्दशा देखकर चुप नहीं रह पायीं, दुःख के साथ बोलीं- ‘ मत दो झूटी सफाई, मत कहो कि घर की यह दुर्दशा तुमने नहीं तितली ने बनाई. काश तुम तितली को भुला पाते, काँटों को समय रहते देख पाते, मिल-जुल कर रह पाते, ख़ुद अपने लिये लड़ने की जगह औरों के लिए कुछ कर पाते तो आदमी बन जाते ।

    अभी भी समय है,, बड़े हो जाओ,,,
    आदमीं बन जाओ ।
    वन्दे मातारम
    सचिन खरे

  8. media ka madhav

    January 30, 2010 at 12:18 pm

    sab electronic media kee tayyari me lage hain.ladkiyan anchor banengi aur ladke reporter—kya aise hee??

  9. manas mishra

    January 30, 2010 at 12:41 pm

    kitni choti soch hai aap logo ki khas taur par is sampadak ki jisne tasvir bhi chaapi aur aur galat angle bhi diya.sampadak ji zara sochiye aesa hi aapki behan aur beti ke sath hoga to kaisa lagega aapko ? ye kaise patrakarita hai ? sharm aati hai aap jaise patrakaro par. dance karna ya pyar karna gunah hai kya ?ye do bache aahir kar kya rahen hain jo aapne ise scandal bana diya ? kitni kitni choti soch hai aap logo ki.lagta hai sampadak ji ne jivan me kabhi kisi co-education wale school ya college ko door se bhi nahi dekha.isliye aesi tasvir dekh kar UTTEJIT ho gaye aur chaap di website par..aap jaise logo ki wajah se aaj bhi hum hindi waalo ki izzat nahi hoti.log hame hikarat ki nazar se dekhte hain.. bade ho jaao bhai..duniya kahan se kahan pahunch gayi hai aur aap khud gandagi karke ..phailla kar dusro ko gyan de rahe ho..par updesh kushal bahutere.. !! apne jivan me chayi gandagi aur anaitikta ko door karo pehle aur phir patrakarita sikhana..
    sabse pehle in bachcho ki tasvire hatao agar khud ko patrakar maante ho to..

  10. rinkoo singh

    January 30, 2010 at 12:56 pm

    KYO BHAI TASVEER KYON HATAI JAYE ? AAP TO ISS KRITYA KE PAKSH ME HI BOL Raahe hain. ya aap chahte hain ki iss tasveer ki jagah aap ki tasveer lagai jaye.

  11. manas mishra

    January 30, 2010 at 1:02 pm

    aap ki bhi lag sakti hai aap ki behan ke sath rinkoo patrakar…

  12. sanjay mishra

    January 30, 2010 at 1:11 pm

    भईया मानस बाबू इतना उत्तेजित क्यूँ हो रहे हैं? जब इन नौजवानों को नाचने में कोई दिक्कत नहीं तो यहाँ फोटो लग गयी तो इन्हें क्या दिक्कत हो जाएगी….अब ये तो पक्का है कि ये फोटो स्टिंग करके तो खिंची नहीं गयी होगी. ये पोज इन नौनिहालों ने खुद खिंचाई होगी…खबर में संपादक की और से ये कहीं नहीं लिखा कि इन नौनिहालों ने गलत किया या सही बल्कि व्यंग्यात्मक लहजे में खबर भेजने वाले को दुखी आत्मा ही कहा गया है. और हाँ तरस मुझे आप पर आ रहा है कि आपको एमबीए और पत्रकारिता की पढाई का अंतर नहीं मालूम.

  13. sanjay mishra

    January 30, 2010 at 1:40 pm

    अगर ये बचवा लोग ठीकठाक जगह पर पत्रकार बन गए (जिसकी उम्मीद कम है क्यूंकि होनहार वीरवान के होत चीकने पात) और पुलिस या नेता के किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम को कवर करने गए जहाँ सांस्कृतिक की जगह लड़कियों का फ़िल्मी डांस होने लगा तो खबर क्या बनायेंगे…यही तो कि पुलिस या फलां नेता के कार्यक्रम में जमकर अश्लीलता परोसी गयी…और कहीं पुरुष पुलिस कर्मी या नेता लोग महिला पुलिस कर्मी या महिला सदस्यों के साथ नाचने लगे तब तो उनकी बैंड एक्सक्लूसिव एक्सक्लूसिव कहकर बजा देंगे….तो भईया अपने लिए आधुनिकता और उनके लिए अश्लीलता…बड़ी नाइंसाफी है मानस बाबू.

  14. ganesh

    January 30, 2010 at 2:35 pm

    yehi to 22th century ke patarkaar hain……kuch galat nahi kar rahe hain ye….paterkaarita ab mission nahi business or job ban kar rah gayi hai….to naaraj kyun hain sabhi????????? bolo tara ra ra…..

  15. Mahabir Seth

    January 30, 2010 at 3:43 pm

    भाई यशवंत राम-राम
    बुरा मत मानना, लेकिन यह ठीक नहीं है . आप भी टीआरपी के शिकार हो रहे हैं. सच कहना और सच दिखाना बुरी बात नहीं है . लेकिन अगर कुछ सच छुपाने से किसी का भला हो रहा है तो उसे ढका ही रहना चाहिए. आप ने जिस दो छात्रों की फोटो लगे है. उनके दिल से पूछिये की क्या हुआ होगा. बात फोटो की नहीं है, उसे जिस तरह से पेश किया गया, वह ठीक नहीं …
    पत्रकारिता हमें समाज के भले के लिया करना चाहिए किसी को बदनाम करने के लिए नहीं …
    और अंत में अगर जयादा लिख गया हूँ तो माफ़ी चाहता हूँ….
    महाबीर सेठ, जालंधर

  16. B N Giri

    January 30, 2010 at 4:11 pm

    Yashwantbhai e Bachvalog abhi abhi Us Jagat me Jaane ki tayari me hain jo Us prayi Aurat Si Khoobsurat lagati hai Jo vasatav me kafi Kahdoos hoti hai.Bacva log mere vichar se Zindagi me Accha Patrkar Nahi banege karan abhi se e log us burai se grasit hai jo patrkaron ko nigak Jaati hai.

  17. arun

    January 30, 2010 at 4:39 pm

    kya maas com kane wale aur student se aaleg hai. ya un me baghwan ki aatma basti hai.
    Dukhi aatma aur yaswant jee kahi aap bhadas4media ko bhi sasta manorangan ka sadhan to nahi banana chahate hai….to is tarah ke masaledar lekh ki jaruat hi kya hai…

  18. यशवंत

    January 30, 2010 at 8:05 pm

    किसी सज्जन ने (आईपी एड्रेस 122.160.181.98) अश्लील व गाली-गलौज की भाषा में कमेंट इस पोस्ट पर किया है. उन्होंने अपना नाम प्रदीप राघव लिखा है. उनसे अनुरोध है कि भविष्य में ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करें. कमेंट के बैकइंड डाटाबेस में आईपी एड्रेस भी दर्ज होता रहता है जिसके जरिए आसानी से पता लगाया जा सकता है कि किस जगह से और किसने ये कमेंट किया है. उस कमेंट को फिलहाल अन-पब्लिश कर दिया गया है.
    प्लीज, गाली-गलौज की भाषा में कमेंट करने की हम हिंदी वालों की मानसिकता अब दूर होनी चाहिए और अपनी बात लाजिकली रखने का प्रयास करना चाहिए.
    आभार के साथ
    यशवंत

  19. sunita

    January 30, 2010 at 8:01 pm

    ye bhaut galat hai

  20. shantanu

    January 30, 2010 at 8:04 pm

    Mr Editor, whosoever you are, whatever these kids did today (which you showed as sensational) is quite normal for parties involving youngsters.But what you did is abnormal and childish.News are meant to make people aware, and in no way are meant to hurt anyone. Did you think even for a single second what will happen with the kids whom you have given such a large unwanted “space” ? It seems quite puerile for you to reckon the future of these kids and talk about ethics and values, when you yourself lack maturity at that level.I would rather suggest you to introspect your integrity as a media person.

  21. यशवंत

    January 30, 2010 at 8:18 pm

    भाई, मुझे ये समझ में नहीं आ रहा कि इस तस्वीर व खबर के पब्लिश करने से कुछ लोगों को क्यों दिक्कत है. माना कि आज का समय बहुत माडर्न है और पार्टियों में यगस्टर्स का साथ डांस करना कामन बात है. इस खबर में भी तो यही बात कही गई है कि न किसी दुखी आत्मा ने इस सवाल को उठाया है, तस्वीर भेजी है. जब इन बच्चों ने तस्वीर खिंचवाई ही इसलिए की स्थानीय अखबारों में पब्लिश हो जाए तो यह तस्वीर यहां छप गई तो क्या पहाड़ टूट गया.
    शांतनु जी, आज का यंगस्टर ब्राड माइंडेड है और इन बातों-बहसों को खुले दिमाग से लेगा. इस पोर्टल के एडिटर के रूप में कहीं यह टिप्पणी नहीं दी गई है कि युवकों ने जो किया वह गलत था या अच्छा. लेकिन अगर कहना ही पड़े तो मैं निजी रूप से कहना चाहूंगा कि ऐसे प्रोग्राम कराने की जगह पत्रकारिता विभाग को बच्चों को गांवों में रिपोर्टिंग के लिए भेजना चाहिए ताकि उन्हें समाज की जमीनी हकीकत को रिपोर्ट करने का मौका मिले. हर पेशे की अपनी एक गरिमा तो होती ही है.
    आभार के साथ
    यशवंत

  22. Pradeep Kumar Rawat

    January 31, 2010 at 7:13 am

    Yashwant Bhai ney Agar ye Khabar or Photo Chaap de to kon sa pahaad toot pada Manas Mishra ji. es mai kya galat likgaa hai jo Aap ko Teekhee mirch lag rahe hai. In baakoney ney khud he media ko photo de hai. wese bhe wo itney chotey nahe k unko apna bhala bura na pataa ho.Saayad Ap bhe Co education mai nahe padey tabhe esee betuke bato ko tool de rahey hai. in bachoo k liye Yashwant bhai ney sahe likha hai k kise gao mai jakar reporting karnee chaahe ye. in yuwao ne injo kiya hai to apko kya paresanee hai. Shaayad Ap esaa na Kar sakey es liye Peeda ho rahe hogee. Bhai es Bharat Desh mai babhe ko Abhiyakte ka Adheekar hai.. to Aap ko hotey hai kise ke Abhvyaktey ko Rokneywaaley.. Apney kam par dhyan dengey to Pramoshan bhe mileyga nahee to LOGO KE GAALIYA HE MILENGE HAI. Es LIYE SUDHAR jAO Bhai LOGO. ( Prem ke Nagre Agra se. )

  23. D S Dikola

    January 31, 2010 at 10:45 am

    elektroniks meadia main yah aam baat ho gai hai. electronik meadia ke sampadakon ko kuch na kuch karna chahiy taki patriksrita ki garima ko bachaye ja sake.

  24. dipti

    January 31, 2010 at 2:28 pm

    [img][b]i think who ever has taken this photograph. and specially who has written this article..their own jobs are in danger and so he is trying portray something which this photo does not depict at all…he is just trying to add as much masala to earn his own bread…if anything goes wrong in any of these young children’s family due to this crap article…the children of the article writer and his whole team will suffer with their own children doing all sorts of things which the writer has tried to put on these innocent children…..and remember you will not be able to find any answer to your own questions…..basically whatever you are trying to earn by writing such bold and bakwas news will go into drain….you should have never been into this field when you know nothing about the ethics of media….you [b]should be really ashamed of yourself.[/b]

    Dipti[/b][/img]

  25. Sanjay Goyal

    January 31, 2010 at 3:38 pm

    अरे इन लोगों को अपने तरीके से ट्रेंड होकर आने दीजिए साहब। मीडिया बहुत आगे जाने वाला है। जिन लोगों ने ट्रेनिंग नहीं ली, वे भी मीडिया में जमकर यौनाचार कर रहे हैं, सो रोज उजागर भी हो रहे हैं। ये लोग तो ट्रेंड होकर आ रहे हैं। जो कुछ बाद में अखबार या चैनल के दफ्तर में बाद में करना है, वह सीखकर तो जाना ही पड़ेगा। पहले बिना पत्रकारिता की डिग्री के मीडिया में नौकरी मिल जाती थी। अब नहीं मिलती। मजे लेने हैं, तो ट्रेंड होने दिजिए, क्या बुरा है।

  26. Niranjan Parihar

    January 31, 2010 at 3:45 pm

    साथियो, यशवंत भाई ने बड़ी हिम्मत और सारी ताकत लगाकर आपके और हमारे लिए बातचीत का एक साझा मंच तैयार किया है। पर हमारे बहुत सारे साथी भड़ास जैसे देश के सबसे चर्चित और व्यापर पोर्टल पर कुछ भी अंट – शंट और बकवास लिखकर इसको कूड़ादान बनाने पर तुले हुए हैं। आप लोग अच्छा लिखते हैं, तो लिखकर भेजिए। अरे यार, मंदिर में दर्शन करने नहीं जा सको, तो वहां गंदगी करने तो मत जाओ। भड़ास हमारे लिए मंदिर है। इसकी पवित्रता को ख्यों खत्म करते हो।

  27. palak

    February 1, 2010 at 5:39 am

    i m sorry2 say that this thing was not accepted from you in 21st century u posses such a backward thought. it was just a last farewell party for the students and such things{PAPER DANCE} should not be hiked so much. before taking such news from X-subh chintak , u must know what is the truth behind it. you should have thought about the student’s career before releasing it. this is purely a publicity gaining thing.

  28. varsha

    February 1, 2010 at 5:41 am

    mera comment sirf editor sir k liye hi nahi hai par sare readers k liye hai jo iss issue ko “RAI KA PAHAD” bana rahe hain.meri samajh me ye nahi aa raha hai k is issue ko itna Q uchala ja raha hai.Aisi parties to aaye din hote rehte hain or sabhi parties me aise dance hote hain to fir patrakarita k students ko hi badnaam Q kiya ja raha hai?????????mr. dukhi aatma kaun se sadhu hain wo to bataye hi nahi,hume unse shiksha leni hai address bhejwaye.

  29. honey

    February 1, 2010 at 9:22 am

    iski to gaye………………..bechara patrakar banane se pahale hi highligh ho gaya

  30. Ravi Prakash

    February 1, 2010 at 11:28 am

    well well Sare comments karne walo ko ye mera message hai ……
    ye saare parties mein hota hai …. aaap sab log itna react kyon kar rahe ho …. jab indian media mein “splitsvilla, roadies aur ishiqia” jaise show aur film bante hai toh log use bade chuski k saath dekhte hai, well humare saare media waalo ko ye batana hoga k media is our 4 pillar of our constitution … un ka kaam loogon ko jaagruk , message pahuchana hai … but aj ki humari media ko masala chahiye taaki unka paper aur channel ki T.R.P badh sake ….. mera message un saare editors ko hai jo apne Promotion k liye newz ko masala banate hai ….. mumbai attack 26/11 mein media walon ne kya kiya saara ka saara message terrorist ko de diya .. kyo akhir unko T.R.P chahiye thi …. desh k baare mein media kaha sochti hai …. ye aj k youth hai …. inhone toh kewal dance kiya saath mein pata nai ye media walon ne inhe itna kyo toolll diya ….. meri media walon se baat hai pehle wo apne aap ko dekhein .. phir kisi aur ko….. ye Gandhi ka desh hai …. jaha Ahinsha honi chahiye but aj ki ye media toh hinsha ko badhawa deti hai ….. saare k saaare apne baare mein sochte hai … apni T.R.P apni salary … kaha gaye Gandhi, Kaha Gaye Jyoti Prakash ….. Today INDIAN Media IS our Biggest enemy ….. .. logo ko ladwati hai ….

    As a media Student main ne itna likha ….. ap log itni choti cheez pe itna comment kar k Media k itna time waste kiya ….. wohi agar media ne …. India ki problem pe itna comment kiya hota toh shayad Kuch Bhala hota Apne desh ka … but apni Media toh Kewal T.R.P k peeche bhagti hai ….. saare k saare paise k lalchi ban gaye hai ….

  31. VISHAN SINGH

    February 1, 2010 at 11:30 am

    विशन सिंह
    भाई फोटो तो ठीक है पर इनका चेहरा नहीं दिखाना चाहिए था,जहा से फोटो ली गयी है वह हो सकता है कोई कार्यक्रम, नाटक या डांस का दौर हो सकता है इन नौनिहालों की मंसा और लोगो के अनुमान के आधार पर कमेंट्री अब बंद होनी चाहिए,BHADAS4MEDIA की ये दिशा कुछ ठीक नहीं कमेन्ट की जगह अगर खाली इस फोटो को छाप दिया जाता तो बेहतर था,सबसे बेहतर ये होता की पत्रकारिता के नियमो के तहत दोनों पक्षो(लड़का और लड़की) की राय भी फोटो के साथ कमेन्ट से जोड़ दी जाती.

  32. vikas shukla

    February 1, 2010 at 12:17 pm

    इन दुखी आत्माओ से बचने मे ही भलाई है, यशवंत भाई. झारखण्ड मे ऐसी दुखी आत्माओ कि भरमार है, जो खुद तो यही सब करते है, लेकिन किसी दुसरे को ऐसा करते देख उन्हें नैतिकता कि याद आने लगती है. इस मसले पर बहस कि पूरी गुंजाईश है. पर क्या अच्छे घरो के छात्रों कि ऐसी तस्वीर प्रकाशित करना ठीक है … जरा सोचियेगा

  33. anshul

    February 1, 2010 at 1:33 pm

    are ab kiya hai to jhelega kaun aisa karne se pahle nahi socha tha kya

  34. hesus

    February 1, 2010 at 1:33 pm

    i just want 2 say it is a act of some orthodox reporters who have made this news a big issue. we have been dealing with a lot of orthodox people every day and never expected this from a press reporter making a issue of a dance in which i dont not find any vulgarity. cant the reporter see that thest people are not making love but only dancing. cant the reporter see that these people are even wearing full clothes. there are hell lot of things happning in this world even people are breaking law those people are not focused at. just because these reporters fear them.this is a news just to gain publicity and gain peoples attention.reporets need to grow up and change there mentality. please reporters all over the world bring some good news not crap.there are hell lot of dirty dancing going on around the world and in india too please focus on them not on farewell dance parties where peple come too enjoy and not to gain attention in front of you reporters. is the reporter who published this would have taken the responsibilty if the people in the pic would have taken any wrong step(i think u know the meaning of wrong step). for god sake please be broad minded and stop selling crap.

  35. sarvesh upadhyay

    February 1, 2010 at 2:47 pm

    kyu bhai patrkaron ki apni life nahee hoti kya. kya galat hai ismey ! ye picture dikha kar bhdas4media sirf apni TRP bdha rha hai wo bhi sastey madhyam se.

  36. Raj

    February 3, 2010 at 5:25 pm

    I am the ex-student of the same college…Now I’m in Bangalore. Editor is annoyed with the photos which is published in this portal. I think Editor is not aware of whats going in our country, For their kind information just pick a issue of any national newspaper like Times of India they will get so many photos just like this…In BT (Bangalore Times supplement copy of TOI ) and this is the regular story of this newspaper. Many of us know it as a PAGE-3. This photo must be be published by any mischief person, so not to make a huge issue of this matter..We are mature enough to understand whats wrong n right…

  37. V. pathak

    February 7, 2010 at 6:26 am

    PATRAKARITA MAA SARSWATI KA VANDAN HAI .PAR YEA LOG ISKI AAD ME KHULE AAM BESHARMAI KAR RAHE HAI…… YE PATRAKARITA KI AAD ME VYABHICHARI LOG HAI JO ANE WALI PIDHI KHARAB KARENGE.

  38. ravi

    February 12, 2010 at 9:47 am

    yaswant bhai aap ne kaun si kasar chorh di hai, aap ne tho ladka ladki ko kahi mooh dikhane ke layak hi nahi choda.

  39. anand

    February 13, 2010 at 2:12 pm

    कुछ भी हो पर तस्वीर तो माशा अल्ला है

  40. shabi

    February 16, 2010 at 5:29 pm

    Maza to bohot aya hoga Yashwant Ji ye kaam karke aapko. Bhadas4media ka link up India TV se hai ye pata nahi tha. Acha hai, waise this world runs in circles kab kahan ulti ho jae ye dekhna hoga aur mujhe intezar rahega.

    Scandals aur sensation to kai dekhe lekin personal aur professional life ki aisi khichdi bana kar parosne wale reporters aur media ki izzat koi nahi karta janab.

    Zindagi jeene ka haq sabko hai, har bada insan saadhu nahi hota. zahir baat hai ki professional zindagi me journalist hona aur personal life me kuch haseen pal bitane ke beech koi connection nahi hai.

    Haan apne jis tareeke se in bacho aur unke college ki khichai kafi subtle andaz me ki hai uski daad deni padegi. Aur jis safai se aap apne kiye se mukre hai wo bhi kaabile tareef hai.

    Apne madhyam se samaj ka sach ujagar kijiye, bacho ki personal life ki ninda karne se koi award nahi milega apke website ko. Bharat me aur bi kai sach hai ujagar karne ko, samaj ki sewa kijiye, kyu bechare bacho ke peeche pade hai.

  41. youth

    February 17, 2010 at 2:17 pm

    sab kuch theek hai petrkarita me kisi bhi aapat sitthi se nipatne ke liye tayyar rehena chahiy

  42. md khan

    February 18, 2010 at 5:00 pm

    photographar ki koi galti nahi he, use jo dikh so khich liya. md khan agra.

  43. md khan

    February 18, 2010 at 5:05 pm

    photographar koi galti nahi he.

  44. Masto Gaurav Srivastava

    February 20, 2010 at 7:58 am

    नैतिकता की दुहाई देने वाले लोग …कैसे हैं…ये आप खुद अपने बारे मे जानते होंगे की आप ने आज तक अपनी बीवी के सिवा हर लड़की को बहन समझा है….सच और यकीन मानिए जैसा आज की युवा पीढ़ी सोचती है वो बुजुर्ग(मानसिक तौर पे) लोगो से उपर की सोच है..आज का युवा आसानी से महिला साथी के गले लग सकता है..हाथ मिला सकता है …गाल भी चूम सकता है..और उसको सेक्स सा अनुभव नही होता…वो इसे सामान्य मानवीय व्यवहार के अंतर्गत समझते हैं…
    हाँ जो लोग ऐसे महॉल को नही देखा समझा ..या नही रहे उन्हे ये बहुत ही वाहियात,,,अनर्गल…फूहड़…..वैसे जिसने ये तस्वीर भेजी है(ना जाने किस चीज़ से पीड़ित) …जन जागृति के लिए तो अपना नाम छपाने से क्यों डर गया…या कही अपनी मानसिक कुंठा से पीड़ित हो तो ना भेजी…कि “हे भगवान !! मुझमे एसी क्या कमी थी की मेरी बाहों मे कोई नही आई….”
    मेरे खुलेपन …मैं तो कहता हूँ सेक्स करने से भी …अगर मैं पत्रकार हूँ…तो मेरी पत्रकारिता पे कोई असर पड़ेगा…??मेरी सोच संकीर्ण हो जाएगी..??मेरा ख़याल है खुलेगी ही…(वैसे मैं इस पर बात नही करना चाहता)
    और ग्लैमर तो हर एक की इक्चा होती है…(अगर आप संत नही हैं..और इसका विरोध वो करते हैं जिन्हे ग्लैमर नही मिलता..)और पत्रकार संत नही होता…उसे रोटी,नाम..देश..प्रेमिका..सबकी लालसा रहती है क्योकि ये सब उसे पूर्ण करती हैं…(पूर्ण हर कोई होना चाहता है @उपनिषद् से)
    हम गाँव भी जाते हैं …रोमांस भी करते है…प्रेम भी समझ रहे हैं…पार्टियों मे नाचते भी हैं..शराब भी पीते हैं….शोध भी करतें हैं ….काम भी करते हैं…और भाड़ास भी निकालते हैं..
    एसा मुझे लगता है.
    स्नेह व प्रेम
    मस्तो

  45. Manoj

    February 28, 2010 at 10:35 am

    Everyone has right to enjoy life with his style and why people’s belly is aching

  46. deepa

    March 15, 2010 at 9:59 pm

    uff teri ada………..yar dats not gud ki aapne kisi ka photo aise net par dal diya….ye couple toh ab kabi dance hi nahi karega………..aisa sirf is photo me hi nahi hai………aisa nazara har taraf dekha ja sakta hai….:;

  47. Ashraf

    March 23, 2010 at 11:54 am

    mujhe ye samajh me nahee aa raha hay ke tasveer me gandagee kis angel se nazaar aa rahe hay!!! ye jo dukhi aatma hay darasal wo khud he aapne ghar me aapne parivar ke saath TV ya phir DVD playr pe jane anjane kuch aayse filme zaarur deikh lete honge jiske wajah kar parivar ke logo ko asahaj hona padta hoga.
    patrikarita ke dunia me wo aapni samajh se aa rahe hay or aaj ke navjawano ko pata hay ke aacha kya hay or bura kya hay…. kripyia aap aapni ghatiya sonch ke wajah kar kise ko badnaam karne ke koshis na kare. kash ke wo dukhi aatma aaj mere samne hoti………

  48. sarvesh upadhyay

    April 2, 2010 at 9:24 am

    yashwant ji, thoda chintan manan kiya kijiye , TAM ke tamiyo ne kahi aapko to nahee kat liya hai. website me to ab apko add b milney lagey hain. sirf kuch b uthakar likh dene se ya publish kar dene se koi patrakar nahee ban jata aur ap ne to ankh b band kar lia hai is picture ko publish karney ke baad. han add aur hit dodno jarur badh gayee hogee apkey website ki.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...