Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

प्रकाश हिरासत में, लड़की से अभद्रता का आरोप

पी7न्यूज के गेस्ट कोआर्डिनेटर प्रकाश सिंह के बारे में खबर आ रही है कि उन्हें दिल्ली स्थित न्यू अशोक नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनडीटीवी की गेस्ट कोआर्डिनेशन टीम में कार्यरत एक लड़की ने प्रकाश पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. इसके बाद पुलिस ने प्रकाश को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. आरोप लगाने वाली लड़की पहले पी7न्यूज में प्रकाश के अधीन गेस्ट कोआर्डिनेशन की टीम में काम करती थी. बाद में वह इस्तीफा देकर एनडीटीवी चली गई.

पी7न्यूज के गेस्ट कोआर्डिनेटर प्रकाश सिंह के बारे में खबर आ रही है कि उन्हें दिल्ली स्थित न्यू अशोक नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनडीटीवी की गेस्ट कोआर्डिनेशन टीम में कार्यरत एक लड़की ने प्रकाश पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. इसके बाद पुलिस ने प्रकाश को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. आरोप लगाने वाली लड़की पहले पी7न्यूज में प्रकाश के अधीन गेस्ट कोआर्डिनेशन की टीम में काम करती थी. बाद में वह इस्तीफा देकर एनडीटीवी चली गई.

प्रकाश सिंह पी7न्यूज से पहले वीओआई में थे. उससे भी पहले वे जनमत में थे जो बाद में लाइव इंडिया में तब्दील हुआ. प्रकाश सिंह शिक्षिका उमा खुराना का गलत स्टिंग करने के कारण मीडिया में चर्चा में आए. उस स्टिंग के फर्जी साबित होने पर जनमत चैनल पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पाबंदी लगा दी थी. बाद में लाइव इंडिया नाम से चैनल को री-लांच किया गया और प्रकाश को चैनल से हटा दिया गया.

सूत्रों का कहना है कि प्रकाश पिछले दिनों एनडीटीवी के आफिस पहुंच गए थे. लड़की ने प्रकाश पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत प्रबंधन और पुलिस से कर दी. लड़की ने प्रकाश पर उसके घर आकर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है. भड़ास4मीडिया ने इस बारे में जब प्रकाश का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर फोन किया तो उनका फोन स्विच आफ बताता रहा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. akela hoon

    January 31, 2010 at 3:31 pm

    ab to sudhar jao parkash bhai.. aisa kab tak chalta rega??????????/

  2. विवेक

    January 31, 2010 at 4:00 pm

    ये खबर एक-तरफा लग रही है। प्रकाश सिंह पहले से ही बदनाम है और इस खबर में उसे बचाने की कोशिश की जा रही है। मामला प्रेमप्रसंग का नहीं बल्कि सीधे-सीधे छेड़खानी का था। प्रकाश की निगाह बहुत दिन से उस लड़की पर लगी हुई थी और लड़की के आधुनिक और संभ्रांत व्यवहार के कारण वह गफलत में आ गया था कि लड़की आसानी से उपलब्ध है। लेख की भाषा इशारा कर रही है मानो प्रकाश सिंह शरीफ आदमी हो और बार-बार इस लेख में उसे आदर सूचक शब्द के साथ नाम लिया गया है। ये शर्मनाक है। यशवंतजी, कम से कम लड़की का पक्ष तो देते। शायद आपको प्रकाश सिंह के अतीत का ज्ञान तो है लेकिन आप जाहिर नहीं करना चाहते।

  3. Sanjay Gupta

    January 31, 2010 at 4:16 pm

    Bure kaam ka buraa natijaa……

  4. kishorekamal

    January 31, 2010 at 4:45 pm

    मीडिया और मीडिया वालों पर हम आम लोग बहुत यकीन करते हैं, लेकिन आजकल ये सब क्या-क्या पढने में आ रहा है। जब मीडिया वाले ही ऐसा करेंगे तो आम लोग किससे प्रेरणा लेंगे, किसके पास अपना दुखड़ा लेकर जाएंगे।

  5. S.P.Singh

    February 1, 2010 at 6:30 am

    This is not acceptable…Prakash is a very descent guy.This is conspiracy.

  6. smriti

    February 1, 2010 at 7:50 am

    jaatiwad failana band karo yashwant ji. biharipan ka upar utho. tarakki karoge.

  7. Deepak Joshi

    February 1, 2010 at 6:10 pm

    प्रकाश क्या है ये वो खुद और मीडिया के लोग ठीक से जानते हैं । छोटे चैनलों के गेस्ट कार्डिनेशन के ज्यादातर लोग इसी आदत के शिकार हैं । उम्मीद है प्रकाश प्रकरण से सबक लेंगे । मीडिया की लडकियों को और आगे आना चाहिये और ऐसे मामलों की खुलकर शिकायत करनी चाहिये । धन्यवाद ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...